Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2027 Retention: Last Date, Team Purse, Auction Schedule and Trade Details

IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा दिन, रिटेंशन से ट्रेड तक जानें हर टीम का पूरा गणित

Tue, 17 Nov 2026 09:56 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को 17 नवंबर तक अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी करनी होगी। इस बार मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोई तय सीमा नहीं है, लेकिन एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी और 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। सभी टीमों का कुल सैलरी कैप 157 करोड़ रुपये है। वहीं, 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन आयोजित होगा। अब फैंस की नजरें रिटेंशन लिस्ट पर हैं, जिससे टीमों की रणनीति और ऑक्शन के लिए बचे बजट की तस्वीर साफ होगी।

loader
IPL 2027 Retention: Last Date, Team Purse, Auction Schedule and Trade Details
आईपीएल 2027 - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। यानी मंगलवार को सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी होगी। इस बार रिटेंशन को लेकर खासा रोमांच है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में कई बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी बदल ली है। ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन सी टीम अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताती है और किन खिलाड़ियों को रिलीज करती है। आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा। इससे पहले रिटेंशन, प्लेयर रजिस्ट्रेशन और ऑक्शन लिस्ट से जुड़ी कई अहम तारीखें निर्धारित की गई हैं। आइए जानते हैं आईपीएल 2027 रिटेंशन से जुड़ी हर जरूरी बात।

विराट कोहली और रोहित शर्मा
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : IANS
आईपीएल 2027 रिटेंशन की आखिरी तारीख क्या है?
पहले आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय की गई थी। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसमें दो दिन का विस्तार कर दिया। अब सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास 17 नवंबर तक अपनी रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने का समय है। 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे मुकाबला होने के कारण रिटेंशन की समयसीमा बढ़ाई गई थी। ऐसे में मंगलवार को सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आएगी।

साई सुदर्शन-शुभमन गिल
साई सुदर्शन-शुभमन गिल - फोटो : IANS
एक टीम कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है?
  • मिनी ऑक्शन और मेगा ऑक्शन के नियमों में बड़ा अंतर होता है। मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या पर कोई तय सीमा नहीं है। इसका मतलब है कि फ्रेंचाइजी अपनी जरूरत और रणनीति के मुताबिक अधिकतम खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रख सकती हैं।
  • हालांकि, टीम के कुल स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ी ही हो सकते हैं। इनमें अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं। यानी किसी फ्रेंचाइजी के पास पहले से 21 खिलाड़ी हैं, तो वह मिनी ऑक्शन में अधिकतम चार खिलाड़ियों को ही खरीद सकती है।
  • पिछले सीजन यानी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। वहीं, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने 20-20 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा था। इन टीमों ने नीलामी में सीमित खिलाड़ियों को खरीदने पर ध्यान दिया था।

रजत पाटीदार
रजत पाटीदार - फोटो : ANI
आईपीएल 2027 के लिए टीमों का सैलरी पर्स कितना होगा?
आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी का कुल सैलरी कैप 157 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें ऑक्शन पर्स के अलावा इंक्रीमेंटल परफॉर्मेंस पे और मैच फीस भी शामिल हैं। रिटेन किए गए खिलाड़ियों पर खर्च होने वाली रकम इसी कुल सैलरी कैप से काटी जाएगी। इसके बाद बची हुई राशि का इस्तेमाल फ्रेंचाइजी 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में नए खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कर सकेंगी। इसलिए रिटेंशन के दौरान टीमों को सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि अपने उपलब्ध बजट और भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखना होगा।

धोनी-सूर्यकुमार
धोनी-सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले क्या है पूरा शेड्यूल?
  • रिटेंशन के बाद ऑक्शन की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। 
  • 17 नवंबर 2026: सभी फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख।
  • 23 नवंबर 2026: खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख।
  • 1 दिसंबर 2026: फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के लिए अपनी अंतिम खिलाड़ी पसंद की सूची सौंपनी होगी।
  • 3 दिसंबर 2026: आईपीएल 2027 की अंतिम ऑक्शन लिस्ट जारी होगी, जिसमें खिलाड़ियों के सेट भी शामिल होंगे।
  • 16 दिसंबर 2026: आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन गोवा में आयोजित होगा।

अर्शदीप सिंह-हार्दिक पांड्या
अर्शदीप सिंह-हार्दिक पांड्या - फोटो : IANS
आईपीएल 2027 ट्रेड विंडो में अब तक कितने खिलाड़ियों ने बदली टीम?
आईपीएल 2027 के ट्रेड विंडो में अब तक कुल 10 खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी बदली है। इनमें कई बड़े भारतीय नाम भी शामिल हैं। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली के साथ ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के ट्रेड ने भी काफी चर्चा बटोरी है।

अब तक हुए प्रमुख ट्रेड
  • ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जाएंट्स से दिल्ली कैपिटल्स – 15 करोड़ रुपये
  • कुलदीप यादव: दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जाएंट्स – 13.25 करोड़ रुपये
  • टी नटराजन: दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 5 करोड़ रुपये
  • जीशान अंसारी: सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स – 40 लाख रुपये
  • लियाम लिविंगस्टोन: सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – 6 करोड़ रुपये
  • जैक एडवर्ड्स: सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – 3 करोड़ रुपये
  • खलील अहमद: चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 4.8 करोड़ रुपये
  • नाथन एलिस: चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 2 करोड़ रुपये
  • हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स – 18 करोड़ रुपये
  • अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस – 18 करोड़ रुपये

यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल - फोटो : ANI
किन टीमों पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें?
आईपीएल 2027 के रिटेंशन डे पर मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स पर खास नजर रहेगी। इन फ्रेंचाइजी ने हाल के दिनों में अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नए टीम मैनेजमेंट की रणनीति का असर खिलाड़ियों को रिटेन करने के फैसलों पर कितना पड़ता है। इसके अलावा ट्रेड विंडो में हुए बड़े बदलावों के बाद सभी फ्रेंचाइजी के सामने अपनी टीम का संतुलन बनाए रखने की चुनौती होगी। 17 नवंबर को जारी होने वाली रिटेंशन लिस्ट से यह साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम अपने पुराने खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ना चाहती है और किसने मिनी ऑक्शन के लिए ज्यादा जगह और बजट खाली रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed