'एक सूरज, एक चांद और एक माही': आईपीएल से धोनी के संन्यास से भावुक हुए प्रशंसक, बोले- मैदान पर बहुत मिस करेंगे!
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मंगलवार को आईपीएल से संन्यास हो गया। अब वह आईपीएल 2027 में सीएसके के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। धोनी के इस फैसले ने प्रशंसकों को चौंका दिया है।
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही आईपीएल में बतौर खिलाड़ी उनका सफर समाप्त हो जाएगा। हालांकि, धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ाव पहले की तरह बना रहेगा। वह टीम के डगआउट में रहकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे और अपने लंबे अनुभव का इस्तेमाल टीम को बेहतर बनाने में करेंगे। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। उनके नेतृत्व में टीम ने कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं। यही वजह है कि धोनी को सिर्फ चेन्नई की टीम का हिस्सा नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी की पहचान माना जाता है।
धोनी के आईपीएल से संन्यास की खबर सामने आने के बाद प्रशंसक भावुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके योगदान को याद कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'एक सूरज, एक चांद और एक माही।' वहीं, दूसरे प्रशंसकों का कहना है कि मैदान पर धोनी की मौजूदगी, उनकी बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और मैच को खत्म करने का अंदाज अब बहुत याद आएगा। धोनी लंबे समय से आईपीएल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उनके मैदान पर उतरते ही स्टेडियम में गूंजने वाले 'धोनी-धोनी' के नारे इस बात का प्रमाण हैं कि प्रशंसकों के दिलों में उनकी कितनी खास जगह है।
One Sun One Moon One Dhoni Happy retirement sir @msdhoni 💛
— KING (@Nagcoded) November 17, 2026
Happy retirement ms dhoni 💛. We'll miss your services as our 12th man💔🥹 https://t.co/W9JC4XeOri
— a. (@worxhipvk) November 17, 2026
Thank you My Captain for all the beautiful memories 🥹🥹 Happy Retirement, MS Dhoni ♥️♥️ GOAT 🐐 https://t.co/FT5pkNS9zF
— Tbund69 (@Tbund_69) November 17, 2026
My man retired No more last over six hitting showdowns No more bas ek season aur No more IPL ka tambu Dhoni ke bamboo pe tika hai No more @cricketaakash ka Mahi Maar Raha hai No more Mahi hai to mumkin hai No more 1 six mar de Dhoni maja aajaye Happy retirement MS Dhoni https://t.co/bKxzO4Q0kX
— Ayush (@TonyStalkerr) November 17, 2026
Happy retirement ❤️ miss you ms Dhoni @msdhoni #MSDhoni https://t.co/zpGIJKqDB4
— VAMSI YADAV (@vamsi_asho16566) November 17, 2026
बतौर मेंटर धोनी की नई भूमिका को गौतम गंभीर के उदाहरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गंभीर ने खिलाड़ी के रूप में आईपीएल से संन्यास लेने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी देखरेख में केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। अब धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स को नई दिशा देने और टीम की सफलता का सिलसिला जारी रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनके अनुभव और क्रिकेट की समझ से युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा।
धोनी के आईपीएल से संन्यास पर क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए देखते हैं...
A leader, a finisher, calm and composed under pressure, and one of the most influential figures in Indian cricket. MS Dhoni, the legacy you have created will be hard to match. Well done, MS! I’m sure your immense experience and knowledge will continue to inspire the next generation of cricketers.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 17, 2026
Farewell, MSD 007. ❤️ https://t.co/9MhBSn2qKi
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) November 17, 2026
The helicopter lands one final time 💜💛 Farewell, Mahi! https://t.co/6PNksiXdtj
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 17, 2026
Dear Mahendra Singh Dhoni, Thanks for making #TATAIPL 𝗠𝗶𝗴𝗵𝘁𝘆 𝗦𝗽𝗲𝗰𝗶𝗮𝗹 🤗 We look forward to welcoming Mentor MSD soon 💛 @msdhoni https://t.co/RWSEwNHGUL
— IndianPremierLeague (@IPL) November 17, 2026
