Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: R Ashwin picks CSK playing 11 for upcoming season after MS Dhoni injury

IPL 2026: धोनी के चोटिल होने के बाद अश्विन ने चुनी CSK की प्लेइंग-11, किसे सौंपी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी?

Sat, 28 Mar 2026 06:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Mar 2026 06:02 PM IST
सार

धोनी चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर रहेंगे, जिससे सीएसके को बड़ा झटका लगा है। अश्विन ने अपनी प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को विकेटकीपर-ओपनर चुना है और टीम में युवा व आक्रामक खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
IPL 2026: R Ashwin picks CSK playing 11 for upcoming season after MS Dhoni injury
धोनी-अश्विन - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों में नहीं खेलेंगे। वह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने पांच बार की चैंपियन टीम के लिए अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें 'इम्पैक्ट प्लेयर' के विकल्प भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

आज से होगी आईपीएल के 19वें सत्र की शुरुआत
आईपीएल 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। सीएसके 30 मार्च से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। फ्रेंचाइजी ने बताया है कि धोनी अभी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनके आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्तों से बाहर रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसन को सौंपा विकेटकीपिंग का जिम्मा
रविचंद्रन अश्विन ने विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन को चुना है। वह कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत भी करेंगे। सीएसके के इस पूर्व खिलाड़ी ने अगले तीन स्थानों पर तीन आक्रामक बल्लेबाजों को रखा है। इनमें नंबर तीन पर उर्विल पटेल, नंबर चार पर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और उसके बाद पांचवें स्थान पर ऑलराउंडर शिवम दुबे शामिल हैं।

अश्विन ने छठे स्थान  के लिए दो विकल्प दिए हैं। उनकी पहली पसंद सरफराज खान हैं, जबकि दूसरे विकल्प भारत की अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे हैं। भारत के इस पूर्व स्पिनर ने प्रशांत वीर को नजरअंदाज करते हुए सातवें स्थान के लिए कार्तिक शर्मा को चुना है।

अश्विन ने गेंदबाजी विभाग में अकील हुसैन और नूर अहमद को मुख्य स्पिनर के तौर पर चुना है। इनमें हुसैन नंबर 8 पर बल्लेबाजी से भी योगदान देने में सक्षम हैं। तेज गेंदबाजी के आक्रमण के लिए उन्होंने मैट हेनरी और खलील अहमद को चुना है। अश्विन ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' के लिए चार विकल्प सुझाए हैं। इनमें अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर शामिल हैं।
विज्ञापन

अश्विन ने चुनी सीएसके की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान/आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज/श्रेयस गोपाल/रामकृष्ण घोष/राहुल चाहर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed