{"_id":"69bfc0b5bbd2ed31ad077eb6","slug":"ipl-2026-prithvi-shaw-speaks-on-return-in-delhi-capitals-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'कुछ कहानियां खत्म नहीं होती हैं', दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी पर भावुक हुए पृथ्वी शॉ; क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: 'कुछ कहानियां खत्म नहीं होती हैं', दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी पर भावुक हुए पृथ्वी शॉ; क्या बोले?
Sun, 22 Mar 2026 03:43 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 22 Mar 2026 03:43 PM IST
सार
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में एक बार फिर पृथ्वी शॉ की वापसी हो गई है। घर वापसी पर शॉ ने भावुक संदेश साझा किया है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ ने फैंस के लिए एक भावुक मैसेज लिखा है। शॉ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन के लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में शामिल होने जा रहे हैं। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को ऑक्शन में दिल्ली ने 75 लाख रुपये में खरीदा है। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले सत्र में शॉ रहे थे अनसोल्ड
पृथ्वी शॉ का दिल्ली के साथ लंबा जुड़ाव सात सीजन के बाद खत्म हो गया था। आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले दिल्ली ने 26 वर्षीय बल्लेबाज को रिलीज कर दिया था। इसके बाद आईपीएल 2025 के ऑक्शन में शॉ को खरीदने के लिए किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। यही वजह रही थी कि पिछले सीजन पृथ्वी शॉ इस लीग में खेलते हुए नजर नहीं आए थे।

दिल्ली ने 75 लाख रुपये में खरीदा
आईपीएल 2026 ऑक्शन की शुरुआत में भी टीमें पृथ्वी शॉ पर दांव लगाने से बचती नजर आई थीं। हालांकि, शॉ की किस्मत ने एक्सीलरेटेड फेज (तेज गति से होने वाला ऑक्शन) में साथ दिया था। इस आखिरी राउंड में चुने गए 11 खिलाड़ियों में से एक शॉ भी थे और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया।

घर वापसी पर क्या बोले शॉ?
दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शॉ की वापसी का एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, 'हमारा लड़का घर लौट आया है।' दिल्ली द्वारा जारी एक वीडियो में शॉ ने कहा, 'कोटला जैसी जगह को आप कभी नहीं भूलते। न वहां के शोर को, न वहां की खामोशी को, और न ही इस बात को कि इस जगह ने आपको क्या बनाया। कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं। वे वापस आती हैं। दिल्ली, तुम्हारा लड़का घर लौट आया है।'

Dilli's Tiger back in his home Territory 🐅🔥 pic.twitter.com/HV2ONaYtza
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 22, 2026
पृथ्वी शॉ का करियर
2018 में भारत के अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद हुए ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने शॉ को 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस विश्व कप में शॉ ने कप्तान के तौर पर टीम की अगुवाई की थी। शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ सात सीजन बिताए, जिसमें उन्होंने कुल 79 मुकाबलों में 1892 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 23.95 और स्ट्राइक रेट 147 का रहा। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए शॉ ने 14 अर्धशतक लगाए हैं।

Our boy is back home 💙🥹 pic.twitter.com/dKpFmCwOIV
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 22, 2026
खिताबी सूबे को खत्म करना चाहेगी दिल्ली
पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने 14 में से 7 मैच जीते थे और पांचवें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। दिल्ली की टीम अब तक एक बार फिर आईपीएल के खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी है। ऐसे में इस सीजन टीम खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगी। दिल्ली आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ करेगी।