{"_id":"69c3f464fa564c1a1f02ddc8","slug":"ipl-2026-navdeep-saini-replaces-harshit-rana-in-kkr-kulwant-khejroliya-joins-gt-in-place-of-prithviraj-yarra-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: हर्षित राणा की जगह किस गेंदबाज को दिया केकेआर ने मौका, गुजरात ने पृथ्वीराज की जगह किसे किया शामिल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: हर्षित राणा की जगह किस गेंदबाज को दिया केकेआर ने मौका, गुजरात ने पृथ्वीराज की जगह किसे किया शामिल?
Wed, 25 Mar 2026 08:12 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:12 PM IST
सार
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। इससे पहले केकेआर ने हर्षित राणा और गुजरात टाइटंस ने पृथ्वीराज यारा के रिप्लेसमेंट का एलान किया है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
हर्षित राणा
- फोटो : IPL
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने चोट के कारण आगामी आईपीएल सीजन से बाहर हुए हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने पृथ्वीराज यारा की जगह कुलवंत खेजरोलिया को चुना है।
केकेआर के लिए खेलेंगे नवदीप
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अब तक खेले गए 32 आईपीएल मैचों में 23 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 23 विकेट चटकाए हैं। वह चोटिल हर्षित की जगह लेंगे। केकेआर ने उन्हें 75 लाख रुपये में शामिल करने का निर्णय लिया है।
गुजरात के लिए खेलेंगे खेजरोलिया
खेजरोलिया गुजरात टाइटंस में चोटिल पृथ्वीराज यारा की जगह लेंगे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के नाम आईपीएल में छह विकेट दर्ज हैं। वह पहले गुजरात, केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल चुके हैं। गुजरात ने उन्हें 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है।