{"_id":"6a07073ad671fc5609000e27","slug":"ipl-2026-ashwin-came-out-in-support-of-mumbai-indians-captain-hardik-pandya-after-team-poor-performance-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरे अश्विन, बोले- सिर्फ उन पर आरोप लगाना सही नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरे अश्विन, बोले- सिर्फ उन पर आरोप लगाना सही नहीं
Fri, 15 May 2026 05:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 15 May 2026 05:15 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा है। इसे लेकर कप्तान हार्दिक पांड्या पर निशाना साधा जा रहा है, लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक का बचाव किया है। अश्विन का कहना है कि सिर्फ कप्तान को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट चुका है। हालांकि, भारत के पूर्व गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि एमआई के खराब प्रदर्शन के लिए सिर्फ कप्तान हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। एमआई ने इस सीजन अब तक कुल 12 मुकाबलों में खेले हैं, जिसमें से टीम को महज चार मुकाबलों में जीत नसीब हुई है।
विज्ञापन
अश्विन बोले- हार्दिक की कप्तानी की समीक्षा नहीं करूंगा
अश्विन ने कहा, मैं इस साल उनकी कप्तानी का बिल्कुल भी रिव्यू नहीं करूंगा। सच कहूं तो, जब आपका सीजन ऐसा जाता है, तो कप्तान पर आरोप लगाना काफी गलत है। कोई नहीं आगे आया। टीम खेलने में नाकाम रही और हार्दिक खुद पर आरोप ले लें, आप उनसे कुछ ज्यादा ही करने के लिए कह रहे हैं। वह गुजरात टाइटंस में थे। दो शानदार सीजन खेले (एक में खिताब जीता और एक में उपविजेता)। साफ है कि एक लीडर के तौर पर उन्होंने वहां कुछ सही किया। इसके बाद जब वह मुंबई इंडियंस में लौटे, तो उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। रोहित शर्मा जैसे मौजूदा कप्तान की जगह लेना आसान नहीं था। आईपीएल में पांच खिताब। रोहित ने एक टी20 विश्व कप जीता है और हार्दिक आकर उनकी जगह ले लेते हैं। देश में आपके बहुत सारे फैंस हैं। आजकल सोशल मीडिया पर टिके रहने के लिए आपको मोटी चमड़ी रखनी पड़ती है।

अश्विन ने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम की नाकामियों के लिए सिर्फ कप्तानी ही जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा, मैं उनकी कप्तानी को ज्यादा जज नहीं करूंगा क्योंकि गेंदबाजी ने भी हर तरफ रन लुटाए हैं। हर बार जब कोई ओवर छह या सात रन के लिए फेंका जाता है, तो 15 रन का ओवर आता है। एक कप्तान के तौर पर आप क्या करते हैं? हां, उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जिन पर बहस हो सकती है। कप्तानी इस बात का नतीजा है कि आपकी टीम आपको कैसा दिखाती है। इसी वजह से मेरा मानना है कि जब आपका सीजन अच्छा हो, तो कप्तान को ज्यादा श्रेय न दें। जब आपका सीजन खराब हो, तो उसका ठीकरा कप्तान पर न फोड़ें। कोच के साथ भी ऐसा ही है। कोच खिलाड़ियों को बाहर भेजता है। इसी कारण आप उन्हें ज्यादा दोष नहीं दे सकते।