फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Virat Kohli Most Fifties in T20s Cricket Records and Stats David Warner

Virat Kohli: टी20 में 100 अर्धशतक पूरे करने से दो कदम दूर हैं विराट, डेविड वॉर्नर के बाद दूसरे खिलाड़ी होंगे

Wed, 02 Apr 2025 04:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 02 Apr 2025 04:31 PM IST
सार

टी20 में सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम इस प्रारूप में कुल 108 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, कोहली ने अबतक 98 फिफ्टी जड़ी हैं। वह टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतकों के आंकड़े से महज दो कदम दूर हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 Virat Kohli Most Fifties in T20s Cricket Records and Stats David Warner
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में खेलते दिख रहे हैं। आरसीबी के पूर्व कप्तान शानदार फॉर्म में हैं और बहुत जल्द बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह टी20 में 100 अर्धशतक का आंकड़ा छूने से महज दो कदम दूर हैं। बुधवार को आरसीबी का सामना गुजरात से होगा। इस मैच में किंग कोहली अर्धशतकीय पारी खेलकर इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचना चाहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिर्फ दो अर्धशतक लगाते ही टी20 में बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे कोहली, वॉर्नर की बराबरी करेंगे
विज्ञापन

IPL 2025 Virat Kohli Most Fifties in T20s Cricket Records and Stats David Warner
विराट कोहली और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
टी20 में सर्वाधिक अर्धशतकों का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम इस प्रारूप में कुल 108 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, कोहली ने अबतक 98 फिफ्टी जड़ी हैं। वह टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतकों के आंकड़े से महज दो कदम दूर हैं। वह जल्द ही इस उपलब्धि को हासिल करना चाहेंगे। 

IPL 2025 Virat Kohli Most Fifties in T20s Cricket Records and Stats David Warner
विराट कोहली - फोटो : PTI
टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी अर्धशतक
डेविड वॉर्नर 108
विराट कोहली 98
बाबर आजम 90
क्रिस गेल 88
एलेक्स हेल्स 85
विज्ञापन

IPL 2025 Virat Kohli Most Fifties in T20s Cricket Records and Stats David Warner
विराट कोहली-फिल सॉल्ट - फोटो : PTI
कोहली-सॉल्ट से गुजरात के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
कोहली ने पहले मैच में अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म साबित की थी और अब वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी इस सीजन पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी और कोहली फैंस को निराश नहीं करना चाहेंगे। कोहली का साथ फिल सॉल्ट ने अच्छी तरह निभाया है। कोहली और सॉल्ट पिछले दो मैचों में 95 और 45 रन की साझेदारी कर चुके हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दोनों और खतरनाक हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal: घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का साथ छोड़ेंगे यशस्वी, इस टीम के लिए खेलेंगे; क्यों लिया फैसला?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed