फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Digvesh Rathi banned for one match and fined 50 percent of match fee, punished for clashing Abhishek

IPL 2025: दिग्वेश राठी पर लगा एक मैच का बैन और मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, अभिषेक से भिड़ने की मिली सजा

Tue, 20 May 2025 11:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 May 2025 11:34 AM IST
सार

इस सीजन में अब तक दिग्वेश के पांच डिमेरिट पॉइंट हो चुके हैं, जिसके कारण उन्हें एक गेम के लिए निलंबित कर दिया गया है। अब दिग्वेश 22 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन
IPL 2025: Digvesh Rathi banned for one match and fined 50 percent of match fee, punished for clashing Abhishek
अभिषेक से भिड़ते दिग्वेश - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में लखनऊ के दिग्वेश राठी सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा से भिड़ गए थे। आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने की वजह से उन पर एक मैच का बैन लगा है। साथ ही मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा है। लखनऊ और सनराइजर्स के बीच मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन

दिग्वेश के पांच डिमेरिट पॉइंट हो चुके
इस सीजन में अब तक दिग्वेश के पांच डिमेरिट पॉइंट हो चुके हैं, इसी वजह से उन्हें एक गेम के लिए निलंबित कर दिया गया है। अब दिग्वेश 22 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। लखनऊ की टीम सोमवार को सनराइजर्स के खिलाफ हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025: Digvesh Rathi banned for one match and fined 50 percent of match fee, punished for clashing Abhishek
दिग्वेश का नोटबुक सेलिब्रेशन - फोटो : ANI
नोटबुक सेलिब्रेशन की चुकानी पड़ी कीमत
दरअसल, मैच के दौरान दिग्वेश ने अभिषेक को आउट करने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन किया जो अभिषेक को अच्छा नहीं लगा। वह पवेलियन लौटने से पहले दिग्वेश के पास गए और उन्होंने अपनी गुस्सा जाहिर की। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद अभिषेक ने दिग्वेश के बड़े बालों को लेकर कुछ इशारा भी किया था। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत और अंपायरों ने आकर दोनों को अलग-अलग किया और मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन

दिग्वेश पर पहले भी दो बार लग चुका है जुर्माना
दिग्वेश राठी ने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 59 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन दिग्वेश की गेंद पर शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे। अभिषेक ने अपनी पारी में 20 गेंदें खेली और चार चौके और छह छक्के जड़े। हालांकि, अभिषेक को आउट करने के बाद दिग्वेश ने एक बार फिर वही नोटबुक सेलिब्रेशन किया जिसके लिए उन पर दो बार जुर्माना लग चुका है। अभिषेक दिग्वेश की इस हरकत से काफी गुस्से में नजर आए। दिग्वेश भी आवेश में अभिषेक के पास पहुंचे और उनसे पवेलियन की ओर लौटने का इशारा करने लगे। मैदानी अंपायरों और लखनऊ के अन्य खिलाड़ी ने इन दोनों बल्लेबाजों को अलग किया जिसके बाद अभिषेक पवेलियन लौटे। 

IPL 2025: Digvesh Rathi banned for one match and fined 50 percent of match fee, punished for clashing Abhishek
दिग्वेश राठी - फोटो : ANI
मैच में क्या हुआ?
सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने दो विकेट लिए जबकि विलियम ओरुर्के और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed