फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Will MS Dhoni play in IPL for the last time next year know Chennai Super Kings CEO answer

IPL 2024: क्या अगले साल आखिरी बार आईपीएल में खेलेंगे धोनी? चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ ने कही यह बात

Sun, 24 Dec 2023 10:52 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 24 Dec 2023 10:52 AM IST
सार

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया पिछले साल चैंपियन बनी थी। उसने गुजरात टाइटंस को उसके घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराया था। अपने आईपीएल खिताब को बरकरार रखने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी में छह खिलाड़ियों को खरीदा। 

विज्ञापन
IPL 2024 Will MS Dhoni play in IPL for the last time next year know Chennai Super Kings CEO answer
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। सभी टीमें टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए तैयार हैं। पांच बार ट्रॉफी जीतने वाले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर एक बार फिर से सबकी नजरें होंगी। वह अब तक एक भी सीजन से दूर नहीं रहे हैं। 42 साल की उम्र में वह चेन्नई की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है। इस पर चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन


प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बरकरार रखते हुए काशी विश्वनाथन ने कहा कि केवल धोनी ही बता सकते हैं कि क्या यह उनका आखिरी संस्करण होगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ''वो मुझे नहीं पता। देखिए, जहां तक कप्तान की बात है तो वो आपको सीधे जवाब देंगे। वह हमें यह नहीं बताते कि वह क्या करने वाले हैं।'' इस साल जून की शुरुआत में धोनी के घुटने की सर्जरी हुई थी। फिलहाल वह रिहैब से गुजर रहे हैं और उम्मीद है कि वह आईपीएल 2024 से पहले मैच फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन


जल्द बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू करेंगे धोनी
काशी विश्वनाथन ने धोनी की फिटनेस को लेकर कहा, ''वह अब अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने अपना रिहैब शुरू कर दिया है। धोनी जिम जाने लगे हैं और शायद अगले 10 दिनों में वह नेट्स पर भी अभ्यास शुरू कर देंगे।'' धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया पिछले साल चैंपियन बनी थी। उसने गुजरात टाइटंस को उसके घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी में चेन्नई ने खरीदे छह खिलाड़ी
अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब को बरकरार रखने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी में छह खिलाड़ियों को खरीदा। टीम ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल के लिए टीम ने 14 करोड़ रुपये खर्च किए। अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज समीर रिजवी को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदकर फ्रेंचाइजी ने सबको चौंका दिया। शार्दुल ठाकुर चार करोड़ रुपये में वापस टीम के साथ जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed