फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Why did MI appoint Hardik Pandya as captain in place of Rohit Sharma Sunil Gavaskar told the reason

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को क्यों बनाया कप्तान? सुनील गावस्कर ने बताया कारण

Mon, 18 Dec 2023 09:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 18 Dec 2023 09:53 PM IST
सार

रोहित ने विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। टीम इंडिया लगातार 10 मैच जीती थी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। अब जब मुंबई के लिए अगले सीजन में आईपीएल में मैदान पर उतरेंगे तो वह कप्तान पर नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
IPL 2024 Why did MI appoint Hardik Pandya as captain in place of Rohit Sharma Sunil Gavaskar told the reason
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल के आगामी सीजन से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने कप्तान बना दिया। फ्रेंचाइजी का यह फैसला क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। रोहित ने विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। टीम इंडिया लगातार 10 मैच जीती थी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। अब जब मुंबई के लिए अगले सीजन में आईपीएल में मैदान पर उतरेंगे तो वह कप्तान पर नहीं रहेंगे। भारतीय के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर को नहीं लगता कि यह एक ऐसा कदम है जिससे लोगों को सही और गलत के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन


गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा, ''हमें सही और गलत में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने जो निर्णय लिया है वह टीम के लाभ के लिए है। पिछले दो वर्षों में रोहित का योगदान, यहां तक कि बल्ले से भी, थोड़ा कम हो गया है। पहले वह बड़े स्कोर बनाते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों में रन बनाने के मामले में नौ या दसवें नंबर पर रहे हैं। 2023 में उनकी टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।''
विज्ञापन


रोहित थके हुए लग रहे थे: गावस्कर
गावस्कर को लगता है कि यह फैसला मुंबई इंडियंस ने इसलिए लिया है क्योंकि रोहित न केवल आईपीएल में बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी नेतृत्व की जिम्मेदारियों के कारण थके हुए लग रहे थे। उनका कहना है कि हार्दिक जैसा कप्तान मिलना काफी मायने रखता है। उन्होंने दो बार गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया है। एक सीजन में तो उन्होंने खिताब भी जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने की हार्दिक की तारीफ
गावस्कर ने कहा, "हम रोहित शर्मा में वह उत्साह देखने से चूक गए जो हम पिछले कुछ वर्षों में देखते थे। शायद वह लगातार क्रिकेट खेलने के कारण थोड़ा थक गए थे। मुझे लगता है कि यह निर्णय मुंबई ने इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया है कि हार्दिक एक युवा कप्तान हैं जिन्होंने परिणाम दिए हैं। हार्दिक ने गुजरात को दो बार फाइनल में पहुंचाया है और उन्होंने उन्हें 2022 में खिताब दिलाया है। मुझे लगता है कि इन सब पर विचार करते हुए उन्हें कप्तान बनाया गया है। कभी-कभी आपको नई सोच की जरूरत होती है। हार्दिक उस नई सोच को सामने लाते हैं। मुझे लगता है कि इस फैसले से केवल मुंबई इंडियंस को फायदा होगा, इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed