फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Virat Kohli appeals to Wankhede fans not to boo MI Captain Hardik Pandya and Cheer him, Watch Video

IPL 2024: 'हार्दिक सिर्फ MI नहीं, भारत के भी खिलाड़ी हैं', विराट ने मुंबई के फैंस से की ये अपील, देखें Video

Fri, 12 Apr 2024 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Apr 2024 09:10 AM IST
सार

गुरुवार को भी जब मुंबई की पारी के दौरान रोहित के आउट होने पर हार्दिक बैटिंग के लिए आए तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जमकर हूटिंग की। उन्होंने हार्दिक को 'बू' किया। इसके बाद कोहली दर्शकों से इसे बंद करने का इशारा किया।

विज्ञापन
IPL 2024: Virat Kohli appeals to Wankhede fans not to boo MI Captain Hardik Pandya and Cheer him, Watch Video
हार्दिक को लेकर फैंस से अपील करते विराट - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड पर दूसरी जीत हासिल की। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से हरा दिया। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 15.3 ओवर में ही इतने रन बना दिए। हालांकि, इस मैच में मुंबई के चेज से ज्यादा चर्चा विराट कोहली के एक अपील की हो रही है, जो उन्होंने मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए दर्शकों से की। दरअसल, हार्दिक के लिए वानखेड़े में हूटिंग हो रही थी। इसी बीच विराट बीच बचाव में उतरे और उन्होंने फैंस से ऐसा न करने की अपील की। उन्होंने इशारों-इशारों में फैंस से जर्सी की ओर दिखाते हुए कहा कि वह सिर्फ एमआई के लिए नहीं, बल्कि भारत के लिए भी खेलते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया। विराट के इशारे के बाद फैंस हार्दिक हार्दिक के नारे लगाते दिखे।
विज्ञापन

विराट ने फैंस से की अपील

दरअसल, मुंबई के टीम मैनेजमेंट द्वारा रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाने के फैसले ने फैंस को नाराज कर दिया था। इसके बाद से ही लगातार हार्दिक को लेकर मैदान में फैंस हूटिंग करते दिखे हैं। गुरुवार को भी जब मुंबई की पारी के दौरान रोहित के आउट होने पर हार्दिक बैटिंग के लिए आए तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जमकर हूटिंग की। उन्होंने हार्दिक को 'बू' किया। इसके बाद कोहली दर्शकों से इसे बंद करने का इशारा किया। उन्होंने ताली बजाकर और हार्दिक की ओर इशारा कर उन्हें चीयर करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने हार्दिक को गले लगाया

वीडियो में विराट हार्दिक के लिए फैंस को चीयर करने कहते दिखे। उनके एक्शन ने जल्दी ही असर डाला और वानखेड़े में जल्द ही फैंस का मूड बदल गया। जैसे ही विल जैक्स की पहली गेंद खेलने के लिए हार्दिक तैयार हुए, उनके लिए फैंस ने चीयर किया। इसके बाद मैदान में 'हार्दिक हार्दिक' के नारे सुनाई दिए। ऐसे में हार्दिक ने भी फैंस को शुक्रिया उस गेंद पर छक्का लगाकर किया। उन्होंने पारी में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। विराट ने इससे पहले भी कई बार खिलाड़ियों को फैंस की हूटिंग से बचाया है। इनमें स्टीव स्मिथ और नवीन उल हक शामिल हैं। 
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 196 रन बनाए थे। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 40 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन, रजत पाटीदार ने 26 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 23 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 53 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट झटके। जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 34 गेंद में सात चौके और पांच छक्के की मदद से 69 रन, रोहित शर्मा ने 24 गेंद में 38 रन और सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक छह गेंद में 21 रन और तिलक वर्मा 10 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed