फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Rohit Sharma Meets Rahul Dravid and Ajit Agarkar to discuss India T20 World Cup Team, Hardik Pandya

Report: टी20 विश्व कप की टीम को लेकर रोहित-द्रविड़ और अगरकर की दो घंटे की मीटिंग, हार्दिक को लेकर भी हुई चर्चा

Tue, 16 Apr 2024 03:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 Apr 2024 03:19 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक मैदान पर और मैदान के बाहर अत्यधिक दबाव में हैं। इस सीजन उनका प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। हार्दिक ने छह मैचों में सिर्फ 131 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: Rohit Sharma Meets Rahul Dravid and Ajit Agarkar to discuss India T20 World Cup Team, Hardik Pandya
रोहित, हार्दिक और अगरकर - फोटो : BCCI/ICC/IPL

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने पिछले हफ्ते मुंबई में भारत की टी20 विश्व कप टीम पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 टूर्नामेंट के बीच, दो घंटे तक चली इस बैठक का मुख्य एजेंडा हार्दिक पांड्या का विश्व कप टीम में चयन था। चयनकर्ताओं को अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप के लिए अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन करना है। इसमें अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन हार्दिक की गेंदबाजी फिटनेस को लेकर चिंतित है। आईपीएल के 17वें संस्करण के ठीक बाद टी20 विश्व कप होना है।
विज्ञापन

काफी दबाव में हैं हार्दिक पांड्या

IPL 2024: Rohit Sharma Meets Rahul Dravid and Ajit Agarkar to discuss India T20 World Cup Team, Hardik Pandya
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक मैदान पर और मैदान के बाहर अत्यधिक दबाव में हैं। इस सीजन उनका प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। हार्दिक ने छह मैचों में सिर्फ 131 रन बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ उस एक तूफानी पारी को छोड़कर, जहां उन्होंने सिर्फ छह गेंदों पर 21 रन बनाए, इसके अलावा बीच के ओवरों में उनके बैटिंग अप्रोच पर सवाल उठ रहे हैं। वह बीच के ओवरों में टीम के लिए रन निकालने में विफल रहे हैं। हार्दिक की स्टेडियम में जमकर हूटिंग भी हुई है। वह फैंस के निशाने पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी को लेकर चिंता में चयनकर्ता

IPL 2024: Rohit Sharma Meets Rahul Dravid and Ajit Agarkar to discuss India T20 World Cup Team, Hardik Pandya
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
रोहित, द्रविड़ और अगरकर की चिंता टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर ज्यादा है। इन तीनों ने पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स को लेकर ज्यादा चर्चा की। मौजूदा भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो बतौर बल्लेबाजी टी20 में हार्दिक का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं, लेकिन टीम को हार्दिक की पेस की जरूरत है और उन्हें लगता है कि इस रोल में हार्दिक का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है और वह टीम को बैलेंस करते हैं। हालांकि, हार्दिक इस सीजन गेंद के साथ बुरी तरह से ऑफ-कलर रहे हैं। उनमें निरंतरता और स्पष्टता की कमी दिखी है। इस सीजन हार्दिक ने  छह मैचों में केवल दो बार अपने कोटे के चार ओवर फेंके हैं।
विज्ञापन

हार्दिक गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर सके

IPL 2024: Rohit Sharma Meets Rahul Dravid and Ajit Agarkar to discuss India T20 World Cup Team, Hardik Pandya
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
इनमें गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शामिल है। यह मुंबई के शुरुआती दो मैच थे। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक भी ओवर नहीं फेंका। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार्दिक ने तीन ओवर फेंके, लेकिन आखिरी ओवर में धोनी ने उन्हें लगातार तीन छक्के जड़े और सीएसके ने 26 रन बटोरे। हार्दिक ने आईपीएल 2024 में जो 11 ओवर फेंके हैं, उनमें उन्होंने केवल तीन विकेट लिए हैं और 12 रन प्रति ओवर की दर से रन खर्च किए हैं। हालांकि, उनकी गेंदबाजी में फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नहीं है, लेकिन उनकी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

भारतीय टीम मैनेजमेंट को ही उम्मीद

IPL 2024: Rohit Sharma Meets Rahul Dravid and Ajit Agarkar to discuss India T20 World Cup Team, Hardik Pandya
द्रविड़ और रोहित - फोटो : PTI
रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता हार्दिक को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करने पर तभी विचार करेंगे, जब वह आईपीएल में नियमित रूप से अच्छी गेंदबाजी करेंगे। चयनकर्ताओं का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण आईपीएल में हर मैच में हार्दिक से चार ओवरों की उम्मीद करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन वह अपने रिकॉर्ड को सुधारें ताकि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को कोई दिक्कत न हो। भारतीय टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रहा है कि हार्दिक लय में आएंगे, क्योंकि वह टीम में संतुलन बनाने के लिए बहुत जरूरी हैं और उनकी पावर-पैक हिटिंग टीम की बल्लेबाजी को भी अधिक गहराई देती है।

शिवम दुबे हो सकते हैं विकल्प

IPL 2024: Rohit Sharma Meets Rahul Dravid and Ajit Agarkar to discuss India T20 World Cup Team, Hardik Pandya
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
भारत के पास फिलहाल हार्दिक का कोई खास विकल्प नहीं है। फिलहाल शिवम दुबे उन्हें रिप्लेस करने के रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने इस आईपीएल में बल्ले से धमाल मचाया है, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी नहीं की है। दुबे ने इस सीजन कई लंबे लंबे छक्के लगाए हैं और अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है, लेकिन क्या वह गेंदबाजी में भी घातक साबित होंगे, यह बड़ा सवाल है, क्योंकि सीएसके ने उन्हें इस सीजन इम्पैक्ट सब के तौर पर इस्तेमाल किया है। उनके पास हार्दिक जितनी गति भी नहीं है, लेकिन कुछ ओवर निकालने में वह सक्षम हो सकते हैं। इसके अलावा विजय शंकर और वेंकटेश अय्यर भी इस रेस में हैं। हालांकि, आईपीएल 2024 में इन दोनों की ओर से कुछ खास प्रदर्शन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed