IPL 2024: मैदान पर लौटते ही पंत ने बिखेरा विकेटकीपिंग का जलवा, गोली की रफ्तार से किया जितेश का 'शिकार'
पंजाब किंग्स के दमदार बल्लेबाज जितेश शर्मा को ऋषभ पंत ने स्टंप आउट कर दिया। कुलदीप यादव की गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी जिसकी वजह से उनका पांव हवा में रह गया, तभी पंत ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब ने चार गेंदों के शेष रहते हुए चार विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 18 रन बनाए जबकि अभिषेक पोरेल 32 रन बनाकर नाबाद रहे। वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में दिल्ली के लिए नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।
THE THING FANS MISSED A LOT...!!! 🥹
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 23, 2024
- Rishabh Pant with a super quick stumping! ⚡pic.twitter.com/tvSIlVcHBD
पुराने अंदाज में विकेटकीपिंग करते दिखे पंत
पंजाब किंग्स के दमदार बल्लेबाज जितेश शर्मा को ऋषभ पंत ने स्टंप आउट कर दिया। कुलदीप यादव की गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी जिसकी वजह से उनका पांव हवा में रह गया, तभी पंत ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। पंत की जबरदस्त विकेटकीपिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। पंत की यह स्टंपिंग इसलिए भी खास है क्योंकि सड़क हादसे में घायल होने के बाद उनके पैर की सर्जरी हुई थी। माना जा रहा था कि इस सीजन में वह विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह अपने पुराने अंदाज में नजर आए।
21 वर्षीय बल्लेबाज ने दिखाया दम
दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 25 रन बटोरे। उन्होंने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन के चक्कर में कुलदीप रन आउट हो गए। 19वें ओवर तक दिल्ली का स्कोर आठ विकेट पर 149 रन था और पोरेल की धमाकेदार बल्लेबाजी की मदद से टीम 174 रन तक पहुंच गई। हालांकि, दिल्ली यह मैच चार विकेट से हार गई।