फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Mumbai spin-bowling allrounder Tanush Kotian joined Rajasthan Royals as a replacement for Adam Zampa

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने लिया बड़ा फैसला, एडम जांपा की जगह इस घातक स्पिनर को किया टीम में शामिल

Fri, 22 Mar 2024 03:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 22 Mar 2024 03:57 PM IST
सार

2008 की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स को हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एडम जांपा के रूप में तगड़ा झटका लगा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को राजस्थान ने पिछले साल हुई आईपीएल की नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, इस सीजन में व्यस्त शेड्यूल के चलते उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।

विज्ञापन
IPL 2024 Mumbai spin-bowling allrounder Tanush Kotian joined Rajasthan Royals as a replacement for Adam Zampa
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आईपीएल 2024 की शुरूआत में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए एक घातक स्पिनर को टीम में एंट्री दी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के घातक लेग स्पिनर एडम जांपा व्यस्त शेड्यूल की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने मुंबई के  तनुश कोटियन को टीम में शामिल किया है। 
विज्ञापन


25 वर्षीय गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में 10 मैचों में 29 विकेट झटके थे। मुंबई को 42वीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जिताने में तनुश ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में तीन विकेट और दूसरी पारी में चार विकेट झटके। पूरे सीजन में विस्फोटक प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। 
विज्ञापन


जांपा का प्रदर्शन
2008 की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स को हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एडम जांपा के रूप में तगड़ा झटका लगा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को राजस्थान ने पिछले साल हुई आईपीएल की नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, इस सीजन में व्यस्त शेड्यूल के चलते उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। जांपा ने पिछले साल राजस्थान के लिए छह मैच खेले थे और आठ विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों में रहे तनुश कोटियन
आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान तनुश कोटियन अनसोल्ड रहे थे। इसका कारण उनका बॉलिंग एक्शन था जिसे संदिग्ध पाया गया था। इस वजह से फ्रेंचाइजियों ने उन्हें अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाने में रुचि कम दिखाई थी। इस पर कोटियन ने कहा, "पहले मैंने सोचा कि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं था (संदिग्ध एक्शन पर), लेकिन जैसे-जैसे नीलामी आगे बढ़ी, मुझे एहसास हुआ कि इससे मुझे आईपीएल में शामिल होने का मौका गंवाना पड़ सकता है। यह मेरे लिए निराशाजनक था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed