फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: 'Jitesh Sharma was never vice-captain', Punjab Kings statement on Captain Sam Curran Dhawan Absence

IPL 2024: 'जितेश कभी उपकप्तान नहीं थे..', धवन की गैरमौजूदगी में सैम करन के कप्तान बनने पर पंजाब किंग्स का बयान

Sun, 14 Apr 2024 10:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 Apr 2024 10:20 AM IST
सार

अचानक से करन को राजस्थान के खिलाफ टीम का नेतृत्व करते देखकर फैंस परेशान हो गए। इसके बाद पंजाब को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब टीम ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
IPL 2024: 'Jitesh Sharma was never vice-captain', Punjab Kings statement on Captain Sam Curran Dhawan Absence
शिखर धवन, सैम करन और जितेश शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच की शुरुआत में एक बड़ा विवाद हुआ। दरअसल, पंजाब की ओर से मैच से पहले टॉस के दौरान सैम करन टॉस के लिए आए। कप्तान शिखर धवन को चोट लगी थी। हालांकि, आरआर के कप्तान संजू सैमसन के साथ सैम करन को देखकर कई लोगों को आश्चर्य हुआ क्योंकि फ्रेंचाइजी ने ट्रॉफी अनावरण के समय प्री टूर्नामेंट फोटोशूट में जितेश शर्मा को उप-कप्तान बनाकर भेजा था। अब अचानक से करन को राजस्थान के खिलाफ टीम का नेतृत्व करते देखकर फैंस परेशान हो गए। इसके बाद पंजाब को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब टीम ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

पंजाब टीम की ओर से आई सफाई

IPL 2024: 'Jitesh Sharma was never vice-captain', Punjab Kings statement on Captain Sam Curran Dhawan Absence
पंजाब बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI
सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा बढ़ने के बाद पंजाब किंग्स के कोच संजय बांगड़ ने सफाई देते हुए कहा कि जितेश कभी टीम की ओर से नामित उपकप्तान नहीं थे। उन्होंने सुझाव दिया कि कप्तानों के फोटोशूट में उनकी उपस्थिति केवल सैम करन के यूनाइटेड किंगडम से देर से आने के कारण थी। संजय ने कहा, 'जितेश उप कप्तान नहीं थे। यह सोच इसलिए हो सकती है क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में कप्तानों के सेमिनार में भाग लिया था। हालांकि, हमारे मन में हमेशा यह था कि सैम ने पिछले साल भी टीम का नेतृत्व किया था।

बांगड़ ने कहा- इस बार करन को यूके से आने में देर हो गई थी और उन्हें कुछ सेशल अटेंड करना था। यही कारण है कि हम उन्हें सीजन के उद्घाटन के लिए चेन्नई नहीं भेज सके। इसी वजह से जितेश को भेजा गया क्योंकि आईपीएल का निर्देश था कि एक खिलाड़ी को उपस्थित रहना चाहिए। हमारे दिमाग में यह कभी नहीं था कि जितेश ही उप-कप्तान होंगे। हमारे दिमाग में यह स्पष्ट था कि अगर धवन नहीं खेलते हैं तो सैम टीम की अगुआई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

IPL 2024: 'Jitesh Sharma was never vice-captain', Punjab Kings statement on Captain Sam Curran Dhawan Absence
पंजाब बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI
मैच की बात करें तो राजस्थान और पंजाब के बीच मुकाबला एक नेल-बाइटर साबित हुआ। सैमसन की अगुआई वाली फ्रेंचाइजी ने मैच में तीन विकेट से जीत हासिल की। मैच के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने छक्का लगाकर अपनी टीम के लिए दो अंक हासिल किए। मैच के बाद पंजाब के कार्यवाहक कप्तान ने स्वीकार किया कि जीत हासिल करना मुश्किल था। उन्होंने कहा, 'विकेट थोड़ा धीमा था, लेकिन हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत नहीं की और अंत में अच्छा फिनिश नहीं कर पाए। निचले क्रम की ओर से यह अच्छा प्रयास था, 150 के करीब पहुंचना शानदार था। हमारी गेंदबाजी अच्छी थी, हमने उन्हें दबाव में बनाए रखा। दुर्भाग्य से एक और करीबी हार। हम अपनी योजना पर कायम रहे, अच्छी गेंदबाजी की और फील्डिंग किया, लेकिन मुझे विश्वास है कि हम अगले मैच में वापसी करेंगे।'

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 147 रन बनाए थे। जितेश शर्मा ने 24 गेंद में 29 रन, लियाम लिविंगस्टोन ने 14 गेंद में 21 रन और आशुतोष शर्मा ने 16 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। आवेश खान और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में राजस्थान ने 19.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 28 गेंद में 39 रन, रियान पराग ने 18 गेंद में 23 रन, शिमरोन हेटमायर ने 10 गेंद में 27 रन और रोवमन पॉवेल ने पांच गेंद में 11 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed