फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Jasprit Bumrah 3rd fastest to 150 wickets in IPL; Rohit Sharma 100 catches, MI vs DC Romario records

IPL 2024: बुमराह ने इस मामले में ब्रावो-भुवी को पीछे छोड़ा; रोहित ने लगाया 'शतक', विराट-रैना के क्लब में शामिल

Sun, 07 Apr 2024 09:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 Apr 2024 09:56 PM IST
सार

दो विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में 150 विकेट भी पूर कर लिए और वह ऐसा करने वाले 11वें खिलाड़ी बने। 

विज्ञापन
IPL 2024: Jasprit Bumrah 3rd fastest to 150 wickets in IPL; Rohit Sharma 100 catches, MI vs DC Romario records
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्ली के लिए छह और मुंबई के लिए भी छह गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। इस हाई-स्कोरिंग मैच में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। बुमराह के अलावा बाकी गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट आठ से ऊपर का रहा। वहीं, बुमराह ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट 5.50 का रहा। दो विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में 150 विकेट भी पूर कर लिए और वह ऐसा करने वाले 11वें खिलाड़ी बने। 
विज्ञापन

IPL 2024: Jasprit Bumrah 3rd fastest to 150 wickets in IPL; Rohit Sharma 100 catches, MI vs DC Romario records
बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
बुमराह ने आईपीएल में 150 विकेट पूरे किए
बुमराह ने आईपीएल में तीसरा सबसे तेज 150 विकेट पूरे किए। उन्होंने इसके लिए 124 मैच खेले। इस मामले में शीर्ष पर लसिथ मलिंगा हैं, जिन्होंने 105 मैच में 150 विकेट पूरे किए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 118 मैचों में ऐसा किया था। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चहल के नाम हैं। उन्होंने अब तक 195 विकेट लिए हैं। वहीं, बुमराह ने एक और रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 2015 में इस लीग में डेब्यू किया था और तब से सिर्फ एक टीम के लिए ही खेल रहे हैं। यानी 150 विकेट बुमराह ने मुंबई में रहते हुए पूरे किए। किसी एक टीम के लिए आईपीएल में यह तीसरे सबसे ज्यादा विकेट हैं। इस मामले में भी मलिंगा शीर्ष पर हैं। उन्होंने मुंबई के लिए 170 विकेट लिए थे। दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 166 विकेट के साथ सुनील नरेन हैं।

150 आईपीएल विकेट के लिए सबसे कम मैच
मैच गेंदबाज
105 लसिथ मलिंगा
118 युजवेंद्र चहल
124 जसप्रीत बुमराह
137 ड्वेन ब्रावो
139 भुवनेश्वर कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: Jasprit Bumrah 3rd fastest to 150 wickets in IPL; Rohit Sharma 100 catches, MI vs DC Romario records
रोमारियो शेफर्ड - फोटो : IPL/BCCI
शेफर्ड का सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट
रोमारियो शेफर्ड मुंबई बनाम दिल्ली मैच के असली हीरो साबित हुए उन्होंने 10 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। इनमें आखिरी ओवर यानी 20वें ओवर में एनरिक नॉर्त्जे की छह गेंदों में 32 रन शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने चार छक्के और दो चौके लगाए। शेफर्ड ने इस दौरान 390 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह आईपीएल की किसी एक पारी में कम से कम 10 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में स्ट्राइक रेट के मामले में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर 373.33 के स्ट्राइक रेट के साथ पैट कमिंस और तीसरे नंबर पर 372.72 के स्ट्राइक रेट के साथ एबी डिविलियर्स हैं। चौथे नंबर पर आंद्रे रसेल और पांचवें नंबर पर क्रिस गेल हैं। वहीं, आईपीएल की किसी एक पारी में कम से कम 30 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शेफर्ड का स्ट्राइक रेट दूसरा सबसे ज्यादा है। इस मामले में क्रिस मॉरिस शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ नौ गेंद में 38 रन बनाए थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 422.2 का रहा था।

आईपीएल की एक पारी में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट 
(पारी के दौरान कम से कम 30 रन बनाने वाले बल्लेबाज)
बल्लेबाज रन गेंद स्ट्राइक रेट खिलाफ साल
क्रिस मॉरिस 38* 9 422.2 राइजिंग पुणे 2017
रोमारियो शेफर्ड 39* 10 390.0 दिल्ली कैपिटल्स 2024
एबी डिविलियर्स 31 8 387.5 पुणे वॉरियर्स 2013
दिनेश कार्तिक 30* 8 375.0 सनराइजर्स हैदराबाद 2022
पैट कमिंस 56* 15 373.3 मुंबई इंडियंस 2022
विज्ञापन

IPL 2024: Jasprit Bumrah 3rd fastest to 150 wickets in IPL; Rohit Sharma 100 catches, MI vs DC Romario records
जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
रोहित ने कैच का शतक पूरा किया
रोहित ने दिल्ली के खिलाफ मैच में झाय रिचर्डसन का कैच लिया। इस एक कैच को लेने के साथ ही उन्होंने आईपीएल में कैचों का शतक पूरा कर लिया। वह कैचों का शतक पूरा करने वाले फील्डर्स (विकेटकीपर को छोड़कर) में चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 110 कैच के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, सुरेश रैना दूसरे और कीरोन पोलार्ड तीसरे स्थान पर हैं। 

आईपीएल में किसी फील्डर द्वारा सर्वाधिक कैच
  • 110: विराट कोहली
  • 109: सुरेश रैना
  • 103: कीरोन पोलार्ड
  • 100: रोहित शर्मा

IPL 2024: Jasprit Bumrah 3rd fastest to 150 wickets in IPL; Rohit Sharma 100 catches, MI vs DC Romario records
ट्रिस्टन स्टब्स - फोटो : IPL
स्टब्स ने बना डाला रिकॉर्ड
दिल्ली की टीम भले ही यह मैच हार गई हो, लेकिन उनके लिए एक सकारात्मक चीज ट्रिस्टन स्टब्स की बल्लेबाजी रही। स्टब्स ने 25 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से नाबाद 71 रन की पारी खेली। यह उनका आईपीएल में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। स्टब्स का स्ट्राइक रेट 284 का रहा, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। स्टब्स ने इस मैच में 19 गेंद में अर्धशतक लगाया था। यह दिल्ली के लिए आईपीएल में गेंद के हिसाब से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। लिस्ट में शीर्ष पर क्रिस मॉरिस और दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक (गेंदों के मामले में)
गेंद बल्लेबाज खिलाफ साल
17 क्रिस मॉरिस गुजरात लायंस 2016
18 ऋषभ पंत मुंबई इंडियंस 2019
18 पृथ्वी शॉ कोलकाता नाइट राइडर्स 2021
19 ट्रिस्टन स्टब्स मुंबई इंडियंस 2024

IPL 2024: Jasprit Bumrah 3rd fastest to 150 wickets in IPL; Rohit Sharma 100 catches, MI vs DC Romario records
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
नॉर्त्जे के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
एनरिक नॉर्त्जे ने मुंबई के खिलाफ चार ओवर में दो विकेट दो लिए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 65 रन खर्च कर दिए। उनके 20वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने 32 रन बटोरे थे। वह आईपीएल में किसी एक पारी में दिल्ली के लिए रन लुटाने के मामले में सबसे खर्चिले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में नॉर्त्जे ने उमेश यादव की बराबरी की। उमेश ने 2013 में बेंगलुरु के खिलाफ 65 रन लुटाए थे। 

आईपीएल की एक पारी में दिल्ली के सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज
रन लुटाए गेंदबाज खिलाफ साल
65 उमेश यादव रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2013
65 एनरिक नॉर्त्जे मुंबई इंडियंस 2024
63 वरुण एरॉन चेन्नई सुपर किंग्स 2012
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed