फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Glenn Maxwell equals Dinesh Karthik in terms of getting out on zero in IPL history rr vs rcb

IPL 2024: मैक्सवेल के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल में शून्य पर आउट होने के मामले में की कार्तिक की बराबरी

Thu, 23 May 2024 12:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 23 May 2024 12:37 PM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  इस तरह बेंगलुरु के लगातार छह मैच जीतने का सफर भी खत्म हो गया। इस मैच में टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम हुए। 

विज्ञापन
IPL 2024: Glenn Maxwell equals Dinesh Karthik in terms of getting out on zero in  IPL history rr vs rcb
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में संजू सैमसन की टीम ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। अब राजस्थान 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। एलिमिनेटर मैच में ग्लेन मैक्सवेल गोल्डन डक का शिकार हुए। इस सीजन वह चौथी बार शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  इस तरह बेंगलुरु के लगातार छह मैच जीतने का सफर भी खत्म हो गया। इस मैच में टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम हुए। 
विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2024: Glenn Maxwell equals Dinesh Karthik in terms of getting out on zero in  IPL history rr vs rcb
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI
मैक्सवेल ने की कार्तिक की बराबरी
इसी के साथ 35 वर्षीय खिलाड़ी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक का शिकार होने के मामले में दिनेश कार्तिक के बराबर पहुंच गए। विकेटकीपर बल्लेबाज 18 बार आईपीएल में पहली गेंद पर आउट हुए। वहीं, मैक्सवेल भी बीती रात 18वीं बार आईपीएल में गोल्डन डक पर आउट हुए। टी20 क्रिकेट में मैक्सेवल ने 32वीं बार पहली गेंद पर शिकार हुए। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी  शून्य पर आउट होने की संख्या
दिनेश कार्तिक 18
ग्लेन मैक्सवेल 18
रोहित शर्मा 17
पीयूष चावला 16
सुनील नरेन 16

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी  शून्य पर आउट होने की संख्या
सुनील नरेन 44
एलेक्स हेल्स 43
राशिद खान 42
ग्लेन मैक्सवेल 32
पॉल स्टर्लिंग 32
विज्ञापन

IPL 2024: Glenn Maxwell equals Dinesh Karthik in terms of getting out on zero in  IPL history rr vs rcb
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के एक सीजन में चौथी बार आउट हुए मैक्सवेल
आईपीएल का 17वां सीजन ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के लिए कुछ खास नहीं रहा। 10 मैचों में वह सिर्फ 52 रन बना सके। इस सीजन वह चार बार गोल्डन का शिकार हुए। राजस्थान के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में उन्हें अश्विन ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। यह उनका अब तक का बल्ले से सबसे खराब प्रदर्शन है। आईपीएल 2024 में मैक्सवेल ने 8.0 के इकोनॉमी रेट से रन खर्च करते हुए सिर्फ छह विकेट हासिल किए। 
 
खिलाड़ी  शून्य पर आउट होने की संख्या टीम (वर्ष)
जोस बटलर 5 राजस्थान रॉयल्स (2023)
हर्शल गिब्स 4 डेक्कन चार्जर्स (2009)
मिथुन मन्हास 4 पुणे वॉरियर्स इंडियंस (2011)
मनीष पांडे 4 पुणे वॉरियर्स इंडियंस (2012)
शिखर धवन 4 दिल्ली कैपिटल्स (2020)
इयोन मोर्गन 4 कोलकाता नाइट राइडर्स (2021)
निकोलस पूरन 4 पंजाब किंग्स (2021)
दिनेश कार्तिक 4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2023)
ग्लेन मैक्सवेल 4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2024)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed