फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: MS Dhoni Meets Ishan Kishan Ahead Of MI vs CSK Match; Sachin Tendulkar Rohit Sharma, Watch Video

IPL 2023: मुंबई-चेन्नई मैच से पहले धोनी से मिले ईशान किशन, सचिन तेंदुलकर ने रोहित को दिए बैटिंग टिप्स, VIDEO

Sat, 08 Apr 2023 12:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Apr 2023 12:59 PM IST
सार

मैच की पूर्व संध्या पर ट्रेनिंग सेशन के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी मिले। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी ट्रेनिंग से टाइम निकालकर मुंबई के खिलाड़ियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
IPL 2023: MS Dhoni Meets Ishan Kishan Ahead Of MI vs CSK Match; Sachin Tendulkar Rohit Sharma, Watch Video
ईशान किशन और धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहल मैच में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी। वहीं, दूसरे मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से है। इस मैच को आईपीएल का एल क्लासिको भी कहा जाता है यानी दो सर्वश्रेष्ठ टीमों की टक्कर। चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एकदूसरे से मुलाकात की।
विज्ञापन

मैच की पूर्व संध्या पर ट्रेनिंग सेशन के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी मिले। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी ट्रेनिंग से टाइम निकालकर मुंबई के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके ईशान किशन से बातचीत का वीडियो सामने आया है। धोनी काफी देर तक ईशान से बातचीत करते दिखे। इसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर ने भी वानखेड़े स्टेडियम का दौरा किया। MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सहित खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते दिखे। साथ ही तेंदुलकर काफी देर तक रोहित को बैटिंग टिप्स भी देते दिखाई दिए। रोहित पिछले कुछ समय से बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले मैच में वह 10 गेंदों में सिर्फ एक रन बना सके थे। 
विज्ञापन

चेन्नई की बात करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बाद टीम ने बेहतरीन वापसी करते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स को 12 रन से हराया था। वहीं, मुंबई की टीम को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed