फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: How MS Dhoni Made CSK A Powerhouse this season, Ravi Shastri Explains; Playoffs

IPL 2023: आईपीएल 2023 में 'धोनी फैक्टर' ने कैसे CSK को पावरहाउस बनाया, रवि शास्त्री ने बताई पूरी कहानी, जानें

Wed, 10 May 2023 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 May 2023 08:59 AM IST
सार

पिछले सीजन सीएसके की टीम ने काफी संघर्ष किया था और नौवें स्थान पर रही थी। कप्तानी विवाद से लेकर जडेजा के टीम से बाहर किए जाने तक चेन्नई पर विवादों का साया रहा था। हालांकि, इस सीजन अब तक टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

विज्ञापन
IPL 2023: How MS Dhoni Made CSK A Powerhouse this season, Ravi Shastri Explains; Playoffs
धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ फिलहाल दूसरे स्थान पर है। आज यह टीम अपना इस सीजन का 12वां और कुल 55वां मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपक में खेलेगी। टीम ने अपने पिछले चार में से दो मैच गंवाए हैं, जबकि लखनऊ के खिलाफ मैच बारिश से धुल गया था। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में चेन्नई ने जीत हासिल की थी। क्रिकेट पंडितों के मुताबिक, इस टीम का प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए बाकी टीमों की तुलना में चुनौती ज्यादा मुश्किल नहीं है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। हालांकि, खुद धोनी ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। 
विज्ञापन

पिछले सीजन सीएसके पर रहा था विवादों का साया

पिछले सीजन सीएसके की टीम ने काफी संघर्ष किया था और नौवें स्थान पर रही थी। कप्तानी विवाद से लेकर जडेजा के टीम से बाहर किए जाने तक चेन्नई पर विवादों का साया रहा था। दरअसल, 2022 सीजन से पहले जडेजा टीम के कप्तान नियुक्त किए गए थे। हालांकि, चेन्नई उनकी कप्तानी में लगातार कई मैच हार गई थी। ऐसे में जडेजा को बीच सीजन कप्तानी से ड्रॉप किया गया और धोनी फिर से कप्तान बने। तब से लेकर अब तक चेन्नई की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत के पूर्व हेड कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं और चार बार के चैंपियन की जीत के पीछे 'धोनी फैक्टर' का विश्लेषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने धोनी की तारीफ में कही यह बात

Ravi Shastri on Twitter:

शास्त्री ने कहा- धोनी टीम संयोजन बनाने में माहिर हैं। यह इन्ट्यूशन है और उनकी समझ है। संभवत: एक ऐसे खिलाड़ी को लगातार मौके देते रहना जो 2022 में अच्छा नहीं खेला सका, लेकिन धोनी को यह विश्वास है और दूरदर्शिता है कि वह 2023 में बहुत अच्छा खेलेगा, उस खिलाड़ी को एक सीजन पहले ही समर्थन मिलने से उसके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। धोनी हमेशा आगे के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के साथ ऐसा किया होगा। इससे मुझे आश्चर्य नहीं होगा। मैं वहां टीम के साथ नहीं हूं और मुझे ज्यादा नहीं पता, लेकिन निश्चित रूप से वह उस तरह से सोचते हैं। 
विज्ञापन

चेन्नई में खेले जाने हैं प्लेऑफ के दो मुकाबले

रवि शास्त्री ने कहा- जब आप अंक तालिका की तरफ देखते हैं, तो सीएसके की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लगभग निश्चित दिखती है। जब यह टीम प्लेऑफ खेलती है तो और खतरनाक हो जाती है। प्लेऑफ में चेन्नई में दो मुकाबले होने हैं (पहला क्वालिफायर और एलिमिनेटर)। ऐसे में सीएसके एक ऐसी टीम है जो लंबी दूरी तय कर सकती है, क्योंकि टीम पहले से ही सेटल है। अगर टीम में या प्लेइंग-11 में कोई छेड़छाड़ होती है, तो यह चोट के कारण होगी। नहीं तो टीम मैनेजमेंट ने अपनी परफेक्ट प्लेइंग-11 चुन ली है। 

रिटायरमेंट को लेकर रैना का बयान

Main trophy jeetke ek saal aur khelunga: Suresh Raina reveals what MS Dhoni  told him of his IPL future | Sports News,The Indian Express

जहां एक तरफ सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जंग लड़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सुरेश रैना ने हाल ही में बताया था कि धोनी ने उनसे रिटायरमेंट को लेकर बात की थी। रैना ने बताया, ''धोनी ने मुझसे कहा कि मैं ट्रॉफी जीतकर एक साल और खेलूंगा।''  यानी धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास नहीं ले रहे हैं। यह फैंस के लिए खुशखबरी है। हालांकि, इससे पहले भी वह इसको लेकर जवाब दे चुके हैं। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मैच में कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा था कि क्या यह उनका आखिरी सीजन है? हालांकि, इस पर धोनी ने मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ''आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed