फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Final: CSK vs GT in final of IPL 16th season; Opening match Chennai Super Kings, Gujarat Titans dhoni

अजब संयोग: जिस मैच से हुआ था IPL 2023 का आगाज, उन्हीं के बीच मुकाबले से होगा खत्म, गुरु-शिष्य होंगे आमने-सामने

Sat, 27 May 2023 09:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 May 2023 09:33 AM IST
सार

आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ हुई थी। उस मुकाबले में चेन्नई को गुजरात ने हरा दिया था।

विज्ञापन
IPL 2023 Final: CSK vs GT in final of IPL 16th season; Opening match Chennai Super Kings, Gujarat Titans dhoni
हार्दिक और धोनी ट्रॉफी के साथ - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 अब अपने खिताबी मुकाबले तक पहुंच गया है। शुक्रवार को हुए क्वालिफायर-दो के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 62 रन से हरा दिया। इसके साथ ही गुजरात की टीम फाइनल में पहुंच गई है। इसे अब अजब संयोग ही कहें कि आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत जिस जगह और जिस मुकाबले के साथ हुई थी, उसी जगह और उन्हीं दो टीमों के बीच मुकाबले के साथ इसका अंत होगा। 
विज्ञापन

दरअसल, आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ हुई थी। उस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 178 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया था। अब यही दोनों टीमें फाइनल में भी पहुंची हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। एक तरफ जहां डिफेंडिंग चैंपियंस हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस होगी तो दूसरी तरफ चार बार की चैंपियन महेंद्री सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही टीमों ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। लीग राउंड में यही दो टीमें अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर रही थीं। गुजरात 20 अंकों के साथ शीर्ष पर थी, जबकि चेन्नई 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब ये दोनों टीमें भिड़ेंगी तो हर एक फैंस की सांसें इसी मुकाबले पर टिकी होंगी। सीएसके को जहां हर एक मैदान पर धोनी की वजह से काफी सपोर्ट मिला है और फैंस ने उन्हें हर जगह होम ग्राउंड जैसा महसूस कराया, वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल होंगे, जिन्होंने इस सीजन तीन शतक से सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन

इस आईपीएल में गुजरात टाइटंस का सफर
  • 31 मार्च: CSK को 5 विकेट से हराया
  • 4 अप्रैल: DC को 6 विकेट से हराया
  • 9 अप्रैल: KKR 3 विकेट से जीता
  • 13 अप्रैल: PBKS को 6 विकेट से हराया
  • 16 अप्रैल: RR 3 विकेट से जीता
  • 22 अप्रैल: LSG को 7 रन से हराया
  • 25 अप्रैल: MI को 55 रन से हराया
  • 29 अप्रैल: KKR को 7 विकेट से हराया
  • 2 मई: DC 5 रन से जीता
  • 5 मई: RR को 9 विकेट से हराया
  • 7 मई: LSG को 56 रन से हराया
  • 12 मई: MI 27 रन से जीता
  • 15 मई: SRH को 34 रन से हराया
  • 21 मई: RCB को 6 विकेट से हराया

क्वालिफायर-1
  • CSK ने GT को चेपक में 15 रन से हराया

क्वालिफायर-2
  • GT ने MI को अहमदाबाद में 62 रन से हराया

इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर
  • 31 मार्च: GT से 5 विकेट से हारा
  • 3 अप्रैल: LSG को 12 रन से हराया
  • 8 अप्रैल: MI को 7 विकेट से हराया
  • 12 अप्रैल: RR से 3 रन से हारा
  • 17 अप्रैल: RCB को 8 रन से हराया
  • 21 अप्रैल: SRH को 7 विकेट से हराया
  • 23 अप्रैल: KKR को 49 रन से हराया
  • 27 अप्रैल: RR से 32 रन से हारा
  • 30 अप्रैल: PBKS से 4 विकेट से हारा
  • 3 मई: LSG के खिलाफ मैच बारिश से रद्द
  • 6 मई: MI को 6 विकेट से हराया
  • 10 मई: DC को 27 रन से हराया
  • 14 मई: KKR से 6 विकेट से हारा
  • 20 मई: DC को 77 रन से हराया

क्वालिफायर-1
  • CSK ने GT को चेपक में 15 रन से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed