{"_id":"646331e33e897f0be503461d","slug":"ipl-2023-dinesh-karthik-siraj-and-maxwell-get-bowling-challenge-virat-kohli-hits-target-with-twist-video-2023-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: कार्तिक, सिराज और मैक्सवेल को मिला बॉलिंग चैलेंज, कोहली ने ट्विस्ट के साथ टारगेट को किया हिट, VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: कार्तिक, सिराज और मैक्सवेल को मिला बॉलिंग चैलेंज, कोहली ने ट्विस्ट के साथ टारगेट को किया हिट, VIDEO
Tue, 16 May 2023 01:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 16 May 2023 01:04 PM IST
सार
विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज ने एक मजेदार बॉलिंग सेशन में हिस्सा लिया। इसका वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शेयर किया है।
विज्ञापन
बाएं से- विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और सिराज
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भले ही प्लेऑफ में पहुंचने की उलझन में फंसी हो, लेकिन टीम के खिलाड़ी खुद को रिलैक्स करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज ने एक मजेदार बॉलिंग सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान कोहली ने एक ट्विस्ट से अपने साथियों के साथ-साथ सभी फैंस को भी हैरान कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
दरअसल, बॉलिंग सेशन में चारों खिलाड़ियों को बॉलिंग करते हुए एक टारगेट हिट करने को कहा गया था, जो कि कुछ दूरी पर रखा गया था। सबसे पहले दिनेश कार्तिक आते हैं और तीन बार बॉलिंग करते हैं। गेंद एक बार स्टैंड पर लगती है जबकि एक बार टारगेट के बगल से निकल जाती है। इस पर बाकी खिलाड़ी हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद सिराज गेंदबाजी के लिए आते हैं। पहली चांस में वह टारगेट मिस करते हैं, जबकि दूसरे चांस में सिराज यॉर्कर फेंकते हैं जो कि टारगेट के जड़ में लगती है और स्टैंड गिर जाता है। इस पर कोहली और मैक्सवेल अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और खूब हंसते हैं। फिर कोहली कहते हैं कि सिराज ने यॉर्कर फेंक दी।
इसके बाद मैक्सवेल बॉलिंग के लिए आते हैं और तीनों गेंद एक साथ फेंक देते हैं। आखिर में कोहली आते हैं, लेकिन वह बॉलिंग करने की जगह दौड़ते हुए टारगेट के करीब पहुंच जाते हैं और एकदम सटीक टारगेट पर हाथ में रखी गेंद को मारते हैं।
View this post on Instagram
फैंस के कमेंट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- विराट के लिए अगले मैच में गेंदबाजी करने की याचिका। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट भी किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- विराट ने विपक्षी टीम को शून्य पर ऑलआउट कर दिया। एक यूजर ने लिखा- महान विराट। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसी ही एक गेंद गंभीर के मुंह पर मार देना। एक और यूजर ने लिखा- विराट को अगले मैच में गेंदबाजी करनी चाहिए।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार (14 मई) को आरआर को 112 रन से हरा दिया। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 10.3 ओवर में 59 रन पर सिमट गई। आईपीएल इतिहास में राजस्थान की यह सबसे बड़ी हार है।