फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 CSK captain MS Dhoni big statement about retirement before Lucknow Super Giants vs Chennai Match

IPL 2023: धोनी का यह आखिरी आईपीएल नहीं! चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed, 03 May 2023 04:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 03 May 2023 04:13 PM IST
सार

फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट ऐसा सोच रहे हैं कि माही अगले सीजन से इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे, लेकिन धोनी के मन में कुछ और ही है। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ बुधवार (तीन मई) को खेले जा रहे मैच से पहले बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
IPL 2023 CSK captain MS Dhoni big statement about retirement before Lucknow Super Giants vs Chennai Match
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा जा रहा है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद वह पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट ऐसा सोच रहे हैं कि माही अगले सीजन से इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे, लेकिन धोनी के मन में कुछ और ही है। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ बुधवार (तीन मई) को खेले जा रहे मैच से पहले बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन


टॉस के समय न्यूजीलैंड के कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने संन्यास को लेकर पूछा तो धोनी ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ''आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं।'' धोनी के इस बयान से उनके फैंस काफी खुश हुए हैं। प्रशंसकों में इस बात की उम्मीद जगी है कि चेन्नई के कप्तान अगले सीजन में दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन

धोनी ने किया गेंदबाजी का फैसला
टॉस की बात करें तो लखनऊ के खिलाफ धोनी ने टॉस जीता। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। धोनी ने टॉस के दौरान कहा कि आपको मैदान और कंडीशन को देखना पड़ता है। चेन्नई के कप्तान ने यह भी बताया कि दीपक चाहर फिट हो गए हैं और वह आकाश सिंह की जगह टीम में शामिल हुए हैं। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी क्रुणाल पांड्या के हाथों में हैं। उन्हें चोटिल केएल राहुल की जगह टीम की कमान मिली है।
 
 
विज्ञापन

धोनी ने कहा था- मेरे करियर का आखिरी दौर
यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने संन्यास को लेकर बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद शुक्रवार (21 अप्रैल) को कहा था कि यह उनके करियर का आखिरी दौर है। 41 साल के धोनी ने खुद स्वीकार किया कि वह अपने करियर के आखिरी दौर का आनंद लेना चाहते हैं। ऐसी कई अटकलें हैं कि धोनी का मौजूदा सीजन आखिरी है और आईपीएल 2023 के बाद उनके संन्यास की घोषणा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धोनी ने कहा, ''चाहे मैं जितना भी लंबा खेलूं, लेकिन यह मेरे करियर का आखिरी चरण है। इसका लुत्फ उठाना जरूरी है। दो साल बाद प्रशंसकों को यहां आकर देखने का मौका मिला है। यहां आकर अच्छा लग रहा है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed