IPL 2023: पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, जॉनी बेयरस्टो आईपीएल से बाहर; यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम में शामिल
यह पहली बार नहीं है जब चोट के कारण बेयरस्टो को किसी बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। छह महीने पहले बेयरस्टो चोट के कारण आईसीसी टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।
विस्तार
पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर लिखा, ''हमें आपको यह बताते हुए खेद हो रहा है कि हमारे शेर जॉनी बेयरस्टो अपनी चोट के कारण इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और अगले सीजन में उन्हें अपने रंग में देखने का इंतजार कर रहे हैं। टीम में उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है।''
🚨 IMPORTANT UPDATE 🚨
We regret to inform you that Jonny Bairstow will not be a part of the IPL this season because of his injury. We wish him the best and look forward to seeing him next season.विज्ञापन विज्ञापन
We are pleased to welcome Matthew Short as his replacement.
#PunjabKings pic.twitter.com/NnUMjCe8jV— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 25, 2023
मैथ्यू शॉर्ट की बात करें तो वह बिग बैश (BBL) के पिछले सीजन में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए 14 मैचों में 35.23 की औसत से 458 रन बनाए थे। इस दौरान शॉर्ट के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकला था। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 100 रन है। इसके अलावा शॉर्ट ने 11 विकेट भी लिए थे।
शॉर्ट ने 67 टी20 मैचों की 64 पारियों में 1409 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.88 का रहा है। उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने कुल 22 विकेट अपने नाम किए हैं। पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के 16वें सीजन में अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ एक अप्रैल को खेलेगी।
यह पहली बार नहीं है जब चोट के कारण बेयरस्टो को किसी बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। छह महीने पहले बेयरस्टो चोट के कारण आईसीसी टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे। एक बार फिर चोट ने उन्हें परेशान किया है। पिछली बार लीड्स में गोल्फ खेलते समय एक दुर्घटना में बेयरस्टो चोटिल हो गए थे।