फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Bad news for Gujarat Titans Injured Kane Williamson may be out of the entire IPL season

IPL 2023: गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर! चोटिल केन विलियम्सन आईपीएल के पूरे सीजन से हो सकते हैं बाहर

Sat, 01 Apr 2023 10:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 01 Apr 2023 10:52 PM IST
सार

विलियम्सन बाउंड्री से बाहर गिरने के बाद कराहने लगे। यह देखकर गुजरात के कई खिलाड़ी उनके पास पहुंच गए। टीम के फिजियो भी विलियम्सन के पास गए। यहां तक कि विपक्षी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के फिजियो ने विलियम्सन की मदद की।

विज्ञापन
IPL 2023 Bad news for Gujarat Titans Injured Kane Williamson may be out of the entire IPL season
केन विलियम्सन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियम्सन का घुटने की चोट के कारण आईपीएल के आगामी मैचों में खेलना संदिग्ध लग रहा है। आईपीएल 16वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस के इस बल्लेबाज के घुटने में चोट लग गई थी। 32 साल के केन बाउंड्री पर फील्डिंग के समय 13वें ओवर में चोटिल हो गए। अभी उनकी चोट की सही स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि केन विलियम्सन की चोट काफी गंभीर है। 13वें ओवर में जोशुआ लिटिल की गेंद पर चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने ऊंचा शॉट लगाया। ऐसा लगा कि गेंद छह रन के लिए बाहर चली जाएगी, लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े केन विलियम्सन ने उछलते हुए गेंद को पकड़ लिया। जैसे ही वह सीमा रेखा के बाहर गिरने वाले थे, उन्होंने गेंद को अंदर की तरफ फेंक दिया। छह रन तो विलियम्सन ने बचा लिए, लेकिन अपना घुटना चोटिल करवा बैठे।
विज्ञापन


विलियम्सन बाउंड्री से बाहर गिरने के बाद कराहने लगे। यह देखकर गुजरात के कई खिलाड़ी उनके पास पहुंच गए। टीम के फिजियो भी विलियम्सन के पास गए। यहां तक कि विपक्षी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के फिजियो ने विलियम्सन की मदद की। ऐसा लगा कि विलियम्सन की चोट गंभीर है तो उन्हें दो खिलाड़ी सहारा देखकर मैदान से बाहर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच की बात करें तो गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने मैच में 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। चेन्नई के लिए गायकवाड़ ने 50 गेंद में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। हालांकि, शुभमन गिल के 36 गेंद में 63 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed