फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Womens T20 Challenge matches will be held in Pune not in Lucknow Jay Shah informed IPL playoff in Ahmedabad and Kolkata

IPL 2022: लखनऊ में नहीं पुणे में होंगे महिलाओं के मैच, जय शाह ने दी जानकारी, अहमदाबाद-कोलकाता में पुरुषों के प्लेऑफ

Tue, 03 May 2022 06:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 May 2022 06:42 PM IST
सार

कोलकाता में 25 मई को एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम 27 मई को होने वाले क्वालीफायर-2 में खेलने के लिए करीब 1900 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। प्लेऑफ के चारों मुकाबलों के दौरान स्टेडियम की क्षमता के मुताबिक 100 फीसदी दर्शक मैच देख सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Womens T20 Challenge matches will be held in Pune not in Lucknow Jay Shah informed IPL playoff in Ahmedabad and Kolkata
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन के प्लेऑफ मुकाबले इस बार अहमदाबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे। वहीं, वुमन्स टी20 चैलेंज का आयोजन पुणे में होगा। इस बात की जानकारी मंगलवार (तीन मई) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने दी। आईपीएल फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


जय शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्लेऑफ की तारीखों का एलान भी किया। उन्होंने कहा- फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 29 मई को खेला जाएगा। उसी मैदान पर 27 मई को क्वालीफायर-2 भी खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 24 मई को क्वालीफायर-1 और 25 मई को एलिमिनेटर मुकाबला होगा।
विज्ञापन


जय शाह ने कहा, ''इस बार वुमन्स टी20 चैलेंज की वापसी होगी। पुणे इसके चौथे सीजन की मेजबानी करेगा। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 23 मई, दूसरा मुकाबला 24 मई और तीसरा मुकाबला 26 मई को होगा। फाइनल मैच 28 मई को खेला जाएगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ में होने वाले थे वुमन्स टी20 चैलेंज के मैच
इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने 23 अप्रैल को बताया था कि लखनऊ में वुमन्स टी20 चैलेंज के मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने अंतिम समय में अब मैदान में बदलाव किया है। पहले पुणे का नाम ही लिया जा रहा था और बोर्ड ने उसी पर मुहर लगाई है।

100 फीसदी दर्शक देख सकते हैं मैच
कोलकाता में 25 मई को एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम 27 मई को होने वाले क्वालीफायर-2 में खेलने के लिए करीब 1900 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। प्लेऑफ के चारों मुकाबलों के दौरान स्टेडियम की क्षमता के मुताबिक 100 फीसदी दर्शक मैच देख सकते हैं।





महाराष्ट्र में हो रहे हैं लीग राउंड के मैच
आईपीएल के लीग राउंड के मुकाबले महाराष्ट्र के चार मैदान पर खेले जा रहे हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम के अलावा पुणे को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति मिली हुई है।

महिला चैलेंजर्स में खेलती हैं तीन टीमें
महिला चैलेंजर्स सीरीज में ट्रेलब्लेजर्स, सुपरनोवाज और वेलोसिटी के नाम से तीन टीमें मैदान पर उतरती हैं। सुपरनोवाज ने 2018 और 2019 में खिताब अपने नाम किया था। 2020 में ट्रेलब्लेजर्स की टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। 2021 में कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed