फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Update after DC vs PBKS match Orange Cap and Purple Cap Latest News in Hindi

IPL 2022: दिल्ली की जीत से कोलकाता को नुकसान, पर्पल कैप की रेस में कुलदीप दूसरे नंबर पर, जानें अंक तालिका का हाल

Thu, 21 Apr 2022 10:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 10:35 AM IST
सार

पंजाब पर बड़ी जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है। वहीं कुलदीप यादव पर्पल कैप की रेस बने हुए हैं। हालांकि, चहल उनसे काफी आगे हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update after DC vs PBKS match Orange Cap and Purple Cap Latest News in Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का आधा सीजन लगभग पूरा हो चुका है। सभी टीमों को कुल 14 मैच खेलने हैं और सभी टीमों ने कम से कम छह मैच खेल लिए हैं। इसके बाद गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। बैंगलोर के पास भी गुजरात के बराबर 10 अंक हैं, लेकिन रन रेट कम होने के कारण यह टीम दूसरे स्थान पर है। पंजाब पर बड़ी जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। अब तक गुजरात की टीम सबसे मजबूत नजर आई है। 
विज्ञापन


वहीं मुंबई और चेन्नई का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। ये दोनों टीमें अंक तालिका में आखिरी दो स्थानों पर काबिज हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इन दोनों टीमों को लगभग हर मैच जीतना होगा। आरसीबी और लखनऊ के मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की सूची में भी बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में कौन से खिलाड़ी शामिल हैं और अंक तालिका की स्थिति कैसी है। 
विज्ञापन


दिल्ली की जीत से कोलकाता को नुकसान
दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी जीत से कोलकाता नाइट राइडर्स को नुकसान हुआ है। अब कोलकाता की टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर खिसक गई है। वहीं दिल्ली ने छठे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। दिल्ली और पंजाब का मैच होने से पहले दिल्ली आठवें स्थान पर थी। बड़ी जीत के साथ इस टीम ने दो स्थान की छलांग लगाई है। इस टूर्नामेंट की सभी टीमों में दिल्ली का रन रेट सबसे बेहतर हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

छह मैच में पांच जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं बैंगलोर सात में से पांच मैच जीतकर दूसरे स्थान पर बरकरार है। राजस्थान तीसरे और लखनऊ चौथे स्थान पर है। हैदराबाद की टीम पांचवें स्थान पर आ चुकी है। पंजाब के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली छठे स्थान पर आ गई है। अच्छी शुरुआत के बाद कोलकाता की टीम बेपटरी हो गई है और सातवें स्थान पर है। पंजाब आठवें स्थान पर है। मुंबई और चेन्नई अंक तालिका की आखिरी दो टीमें हैं। दोनों ने छह-छह मैच खेले हैं, लेकिन चेन्नई के पास दो अंक हैं, जबकि मुंबई का खाता नहीं खुला है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 6 5 1 10 0.395
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 5 2 10 0.251
राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 8 0.380
लखनऊ सुपर जाएंट्स 7 4 3 8 0.124
सनराइजर्स हैदराबाद 6 4 2 8 -0.077
दिल्ली कैपिचल्स 6 3 3 6 0.942
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 6 0.160
पंजाब किंग्स 7 3 4 6 -0.562
चेन्नई सुपर किंग्स 6 1 5 2 -0.638
मुंबई इंडियंस 6 0 6 0 -1.048

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं लोकेश राहुल इस साल भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं। राहुल ने 265 रन बनाए हैं और बटलर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 6 375 75.00 156.90 103
लोकेश राहुल 7 265 44.17 141.71 103*
फाफ डुप्लेसिस 7 250 35.71 132.27 96
श्रेयस अय्यर 7 236 39.33 148.42 85
हार्दिक पांड्या 5 228 76.00 136.53 87*

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। उन्होंने छह मैचों में 17 विकेट लिए हैं। वहीं कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। नटराजन तीसरे और आवेश चौथे स्थान पर हैं। 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 6 17 10.35 7.33
कुलदीप यादव 6 13 14.31 7.85
टी नटराजन 6 12 17.33 8.66
आवेश खान 7 11 20.09 8.28
वनिंदू हसरंगा 7 11 19.55 8.60
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed