फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Update After CSK vs MI Match Know Team Position News in Hindi

IPL 2022: चेन्नई की जीत के बावजूद अंक तालिका में बदलाव नहीं, शिवम दुबे ऑरेंज और ब्रावो पर्पल कैप की रेस में

Fri, 22 Apr 2022 11:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 11:00 AM IST
सार

चेन्नई की दूसरी जीत के बावजूद अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चेन्नई और मुंबई आखिरी दो स्थानों पर बनी हुई हैं। हालांकि, शिवम दुबे ऑरेंज कैप और ब्रावो पर्पल कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update After CSK vs MI Match Know Team Position News in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम ने दूसरी जीत हासिल कर ली है। वहीं, मुंबई इंडियंस को लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। वहीं चेन्नई के लिए अंक तालिका की शुरुआती चार टीमों में जगह बनाना मुश्किल है, लेकिन चेन्नई के फैंस की उम्मीदें बनी हुई हैं। फिलहाल चेन्नई अंक तालिका में नौवें और मुंबई 10वें स्थान पर बनी हुई है। छह में से पांच मैच जीतने वाली गुजरात अंक तालिका में पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के पास 10-10 अंक हैं और इनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। 
विज्ञापन


बैंगलोर और गुजरात के अलावा बाकी दो स्थानों के लिए कई टीमों के बीच कांटे की टक्कर है। हैदराबाद, राजस्थान, लखनऊ और दिल्ली बाकी दो स्थानों के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। कोलकाता और पंजाब की टीम भी प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं, लेकिन दोनों टीमों की राह थोड़ी मुश्किल हो चुकी है। 
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

चेन्नई और मुंबई के बीच मैच के नतीजे का अंक तालिका में कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। सभी टीमें अपने पुराने स्थान पर बनी हुई हैं। हालांकि, चेन्नई और मुंबई दोनों का रन रेट बेहतर हुआ है। गुजरात पहले, बैंगलोर दूसरे, राजस्थान तीसरे और लखनऊ चौथे स्थान पर है। गुजरात और बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत ज्यादा है। पांचवें स्थान पर काबिज हैदराबाद और छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली भी प्लेऑफ में पहुंचने की दावदार है। कोलकाता सातवें और पंजाब आठवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल है। वहीं आखिरी दो स्थान पर मौजूद चेन्नई और मुंबई के लिए लगभग हर मैच करो या मरो वाला हो चुका है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 6 5 1 10 0.395
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 5 2 10 0.251
राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 8 0.380
लखनऊ सुपर जाएंट्स 7 4 3 8 0.124
सनराइजर्स हैदराबाद 6 4 2 8 -0.077
दिल्ली कैपिटल्स 6 3 3 6 0.942
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 6 0.160
पंजाब किंग्स 7 3 4 6 -0.562
चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 4 -0.534
मुंबई इंडियंस 7 0 7 0 -892

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं लोकेश राहुल ने 265 रन बनाए हैं और बटलर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। चेन्नई के शिवम दुबे भी ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल हैं।  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 6 375 75.00 156.90 103
लोकेश राहुल 7 265 44.17 141.71 103*
फाफ डुप्लेसिस 7 250 35.71 132.27 96
शिवम दुबे 7 239 39.83 161.48 95*
श्रेयस अय्यर 7 236 39.33 148.42 85
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। उन्होंने छह मैचों में 17 विकेट लिए हैं। वहीं कुलदीप यादव दूसरे नंबर और ड्वेन ब्रावो तीसरे नंबर पर हैं। 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 6 17 10.35 7.33
कुलदीप यादव 6 13 14.31 7.85
ड्वेन ब्रावो 7 12 18.08 8.45
टी नटराजन 6 12 17.33 8.66
आवेश खान 7 11 20.09 8.28
वनिंदू हसरंगा 7 11 19.55 8.60
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed