फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list KKR on top SRH on bottom

IPL 2022: मुंबई पर जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची कोलकाता, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन आगे

Thu, 07 Apr 2022 01:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 01:24 PM IST
सार

मुंबई पर जीत के साथ कोलकाता की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर आ चुकी है। वहीं हैदराबाद 10वें स्थान पर बरकरार है। चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद की टीम अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list KKR on top SRH on bottom
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में सबसे ज्यादा चार मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने खेले हैं। तीन जीत के साथ यह टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई हैं। चेन्नई और मुंबई की टीम तो लगातार तीन मैच हार चुकी हैं। वहीं गुजरात इस टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है, जो अब तक कोई मुकाबला नहीं हारी है। दो मैचों में बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर बनी हुई है। मुंबई और कोलकाता के मैच के बाद पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) और ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) की सूची में भी बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं कि अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और पर्पल-ऑरेंज कैप की दावेदापरी किसके पास है...
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

अंकतालिका की शुरुआती चार में कोलकाता ने चार और गुजरात ने दो मैच खेले हैं। कोलकाता को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि गुजरात अब तक अजेय है। रन रेट के मामले में राजस्थान और कोलकाता की टीम सबसे आगे हैं। गुजरात की टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी है, लेकिन दोनों मैच करीबी अंतर से जीते हैं। इसी वजह से इस टीम का रन रेट राजस्थान और कोलकाता से खराब है। कोलकाता के बाद राजस्थान दूसरे, गुजरात तीसरे और पंजाब चौथे स्ठान पर है। 

आखिरी तीन स्थानों पर चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जो क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर मौजूद हैं। इन तीनों टीमों का अभी तक खाता नहीं खुला है और इन्हें पहली जीत की दरकार है।
 
टीम मैच जीते हारे अंक  रन रेट
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 3 1 6 1.102
राजस्थान रॉयल्स 3 2 1 4 1.218
गुजरात टाइटंस 2 2 0 4 0.495
पंजाब किंग्स 3 2 1 4 0.238
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 2 1 4 0.193
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 2 1 4 0.065
दिल्ली कैपिटल्स 2 1 1 2 0.065
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 -1.251
मुंबई इंडियंस  3 0 3 0 -1.362
सनराइजर्स हैदराबाद 2 0 2 0 -1.825
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 3 205 102.50 143.36 100
इशान किशन 3 149 74.50 133.04 81*
फाफ डुप्लेसिस 3 122 40.67 150.62 88
तिलक वर्मा 3 121 60.50 161.33 61
दीपक हूड्डा 3 119 39.67 145.12 55
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकॉनमी
उमेश यादव 4 9 9.33 6.00
युजवेन्द्र चहल 3 7 9.00 5.25
आवेश खान 3 7 13.57 8.14
राहुल चाहर 3 6 10 5
वनिंदू हसरंगा 3 6 15 7.66
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed