{"_id":"6259698eceba2c0b0c79d313","slug":"ipl-2022-mi-vs-lsg-match-26-preview-and-prediction-know-all-records","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG: लखनऊ के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना चाहेंगे रोहित, राहुल की नजर चौथी जीत पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs LSG: लखनऊ के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना चाहेंगे रोहित, राहुल की नजर चौथी जीत पर
Sat, 16 Apr 2022 11:11 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:11 AM IST
सार
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा जीत हासिल कर शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना चाहेंगे। वहीं लोकेश राहुल सीजन की चौथी जीत हासिल कर अंक तालिका में टॉप चार टीमों में जगह बनाना चाहेंगे।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का छठा मैच लोकेश राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम से है। पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने वाली लखनऊ की टीम मुंबई की तुलना में बेहतर स्थिति में है। यह टीम पांच में तीन मैच जीत चुकी है और अंकतालिका की शुरुआती चार टीमों में जगह बनाने के लिए जूझ रही है। वहीं मुंबई की टीम 2014 के बाद एक बार फिर शुरुआती पांच मैच हार चुकी है और अभी से रोहित की टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।
लखनऊ के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा जीत हासिल कर अपनी टीम को शर्मनाक रिकॉर्ड से बचाना चाहेंगे। अगर मुंबई यह मैच हार जाती है तो किसी सीजन के शुरुआती छह मैच हारने वाली पहली टीम बन जाएगी। मुंबई के बल्लेबाज और गेंदबाज साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। यही टीम की हार की सबसे बड़ी वजह रही है।

मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन और टायमल मिल्स ने कमाल किया है
- फोटो : IPL/BCCI
कप्तान रोहित का न चलना मुंबई की सबसे बड़ी चिंता
मुंबई के लिए सबसे बड़ी परेशानी कप्तान रोहित का खराब फॉर्म है। रोहित इस सीजन बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पांच मैचों में 108 रन बनाए हैं। उनके अलावा गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन भी मुंबई की हार के लिए जिम्मेदार है। ईशान किशन ने शुरुआती दो मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला भी खामोश हो चुका है। डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन अब तक अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए हैं।
एक मैच को छोड़कर पोलार्ड का बल्ला अभी तक नहीं चला है। इस वजह से भी मुंबई मैच नहीं जीत पा रही है। गेंदबाजी में बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वो भी मैच जिताने वाला प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बुमराह को बाकी गेंदबाजों से समर्थन नहीं मिला है। इसी वजह से मुंबई के गेंदबाज किसी मैच में प्रभावी नहीं साबित हुए हैं।

लखनऊ के लिए आवेश खान और क्विंटन डिकॉक ने अच्छा प्रदर्शन किया है
- फोटो : IPL/BCCI
स्टोइनिस के आने से लखनऊ मजबूत
लखनऊ की टीम को सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद यह टीम संभली और लगातार तीन जीत दर्ज की। चौथे मैच में राजस्थान के खिलाफ यह टीम तीन रन से हार गई। लखनऊ के लिए केएल राहुल और डिकॉक के जोड़ी अच्छा खेल दिखा रही है। मध्यक्रम में दीपक हुड्डा और आयुष बदोनी ने अच्छी बल्लेबाजी की है। स्टोइनिस के आने से टीम और मजबूत हुई है। अब बदोनी और स्टोइनिस सही तरीके से मैच खत्म कर सकते हैं।
गेंदबाजी में आवेश खान और रवि बिश्नोई ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बाकी गेंदबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी है। इसी वजह से लखनऊ को दो मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। अब अपने छठे मैच में लखनऊ की टीम एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ की संभावित टीम
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
मुंबई की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स, बासिल थम्पी।