फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mega Auction Mamata Banerjee bengal goverment Sports Minister Manoj Tiwary ministers will try their luck in auction have played IPL with four teams

IPL 2022 Mega Auction: नीलामी में किस्मत आजमाएंगे ममता बनर्जी के मंत्री, चार टीमों से खेल चुके हैं आईपीएल

Tue, 01 Feb 2022 10:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 01 Feb 2022 10:04 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। आईपीएल में खेलने के इच्छुक 1214 खिलाड़ियों में से 590 क्रिकेटर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें एक रोचक नाम मनोज तिवारी का है।

विज्ञापन
IPL 2022 Mega Auction Mamata Banerjee bengal goverment Sports Minister Manoj Tiwary ministers will try their luck in auction have played IPL with four teams
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। आईपीएल में खेलने के इच्छुक 1214 खिलाड़ियों में से 590 क्रिकेटर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें एक रोचक नाम मनोज तिवारी का है। वे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में खेल और युवा मामलों के मंत्री हैं। मनोज तिवारी 2018 के बाद से आईपीएल में नहीं खेले हैं। उन्होंने कुल चार फ्रेंचाइजियों का आईपीएल में प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। उन्होंने आईपीएल में 98 मैच खेले हैं। इस दौरान 1695 रन उनके बल्ले से निकले हैं। मनोज तिवारी दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), कोलकाता नाइटराइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेल चुके हैं। उनके लिए सबसे बेहतरीन सीजन 2017 का रहा था। तब तिवारी ने 32.40 की औसत से 324 रन बनाए थे।
विज्ञापन


आईपीएल में लगातार तीन सीजन में नहीं खेलने वाले मनोज तिवारी पिछले साल चुनावों में व्यस्त थे। विधायक बनने के बाद उन्होंने क्रिकेट में वापसी की है। उन्हें बंगाल के रणजी संभावितों में चुना गया। मनोज तिवारी पिछली बार 2021 में बंगाल के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। तिवारी ने भारत के लिए 12 वनडे और तीन टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने क्रमश: 287 और 15 रन बनाए हैं। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 125 प्रथम श्रेणी मैच और 163 लिस्ट-ए खेल खेले हैं, जिसमें 14,000 से अधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ तिवारी ही नहीं कुछ और अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी नीलामी में दिखेंगे। उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 2013 सीजन के दौरान आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में कथित रूप से शामिल होने के लिए सात साल का प्रतिबंध झेला है। श्रीसंत ने पिछले साल पेशेवर क्रिकेट में वापसी की थी।


38 वर्षीय श्रीसंत ने 2021 सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लिया था। उन्होंने 2021 में मिनी-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला। वे हाल के घरेलू सीजन में नहीं खेले हैं। इससे नीलामी में उनके चुने जाने की संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पहली बार आईपीएल जीतने वाले चेतेश्वर पुजारा ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed