फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Indian Premier League heavy on international cricket African players to skip Test series against Bangladesh for ipl

IPL 2022: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भारी आईपीएल, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज छोड़ेंगे अफ्रीकी खिलाड़ी

Wed, 16 Mar 2022 05:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 16 Mar 2022 05:52 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर एक बार फिर से आईपीएल भारी पड़ते हुए दिखाई पड़ रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। बांग्लादेश की टीम अफ्रीकी जमीन पर तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

विज्ञापन
IPL 2022 Indian Premier League heavy on international cricket African players to skip Test series against Bangladesh for ipl
कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर एक बार फिर से आईपीएल भारी पड़ते हुए दिखाई पड़ रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। बांग्लादेश की टीम अफ्रीकी जमीन पर तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। तीन वनडे मैच 18, 20 और 23 मार्च को खेले जाएंगे। वहीं, पहला टेस्ट मैच 31 मार्च और दूसरा टेस्ट आठ अप्रैल से खेला जाएगा।
विज्ञापन


बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की समाप्ति 23 मार्च को होगी और आईपीएल का पहला मैच 26 मार्च से होगा। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का टकराव सीधे आईपीएल से होगा। आईपीएल में इस बार 11 अफ्रीकी खिलाड़ी खेलेंगे। इनमें से छह टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं और तीन वनडे टीम के सदस्य हैं। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे और मार्को जेन्सन आईपीएल में खेलेंगे।
विज्ञापन


गेंदबाजों के अलावा मुख्य बल्लेबाज एडेन मार्कराम, रसी वान डर डुसेन और डेविड मिलर भी आईपीएल का हिस्सा हैं। ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक को भी फ्रेंचाइजियों ने खरीदा है। पहले यह माना जा रहा है कि ज्यादातर अफ्रीकी खिलाड़ी आईपीएल के पहले हफ्ते में नहीं खेल पाएंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, रबाडा के साथ-साथ एनगिडी और जेन्सन टेस्ट सीरीज से दूर रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेन्सन ने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। वहीं, पंजाब किंग्स ने कगिसो रबाडा को अपनी टीम में शामिल किया था। लुंगी एनगिडी और एनरिच नोर्त्जे दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। नोर्त्जे को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था। दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान डीन एल्गर ने कहा था कि यह आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए निष्ठा की अग्निपरीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed