फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Dinesh Karthik talk about RCB Indian Team comeback and T20 World Cup plan

Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक ने खुद को बताया RCB का कर्जदार, बोले- लोगों ने तो बांध दिया था मेरा बोरिया बिस्तर

Tue, 24 May 2022 05:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 24 May 2022 05:41 PM IST
सार

कार्तिक दूसरी बार आरसीबी के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वो 2015 में टीम के लिए खेले थे। इस बार फरवरी में नीलामी के दौरान आरसीबी ने उन्हें 5.50 करोड़ में खरीदा था। चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी कार्तिक के लिए बोली लगाई थी।

विज्ञापन
IPL 2022 Dinesh Karthik talk about RCB Indian Team comeback and T20 World Cup plan
दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अफ्रीकी टीम नौ जून से 19 जून तक भारत में पांच टी20 मैच खेलेगी। टीम इंडिया में चुने जाने पर कार्तिक ने कहा है कि 18 साल के उनके लंबे करियर में यह सबसे कठिन और खास वापसी है। उन्होंने भारत के लिए अब तक 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने कार्तिक का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें 36 साल के इस क्रिकेटर ने कहा, "यह उनके करियर की सबसे खास वापसी है, क्योंकि लोगों ने मेरा बोरिया बिस्तर बांध दिया था। इस वापसी के मेरे लिए यह मायने है कि मैं उसी तरह से खेलूंगा, अभ्यास करूंगा और ज्यादा से ज्यादा मेहनत करूंगा।"
विज्ञापन


आरसीबी ने 5.50 करोड़ में खरीदा था
कार्तिक इस दौरान आरसीबी को धन्यवाद कहना नहीं भूले। आईपीएल नीलामी में टीम ने उन्हें खरीदा था। कार्तिक दूसरी बार आरसीबी के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वो 2015 में टीम के लिए खेले थे। इस बार फरवरी में नीलामी के दौरान आरसीबी ने उन्हें 5.50 करोड़ में खरीदा था। चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी कार्तिक के लिए बोली लगाई थी। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच दो करोड़ की बेस प्राइस से शुरू हुई लड़ाई 5.25 करोड़ तक चली। चेन्नई ने 5.25 करोड़ की बोली लगाकर खुद को अलग कर लिया। आरसीबी ने 5.50 करोड़ रुपये में कार्तिक को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आरसीबी ने मेरे लिए खास भूमिका बनाई'
कार्तिक ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। 2019 वर्ल्ड कप के बाद कार्तिक की वापसी हुई है। उन्होंने आरसीबी को धन्यवाद कहा है। कार्तिक ने कहा, ''एक फिनिशर की भूमिका के लिए फ्रेंचाइजी ने उनका साथ दिया। उन्होंने मेरे लिए एक खास भूमिका बनाई और मेरा समर्थन किया। मैं आरसीबी का कर्जदार रहूंगा। उन्होंने मुझे चुना और मेरे ऊपर पर भरोसा जताया। मैंने टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं।"



टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने पर कार्तिक की नजर
कार्तिक ने आगे यह भी कहा कि उनकी नजर इस साल के अंत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने पर है। उन्होंने कहा, ''टीम में जगह पाने के लिए कई युवा खिलाड़ी दौड़ में होंगे। वर्ल्ड कप के दावेदारों में शामिल होना अद्भुत अहसास है, लेकिन अभी और मेहनत करनी है। मंजिल अभी काफी दूर है।''


कार्तिक का मौजूदा सीजन में रिकॉर्ड
कार्तिक ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 14 मैच की 14 पारियों में 287 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 66 रन रहा है। कार्तिक ने 57.40 की औसत और 191.33 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनके बल्ले से 22 चौके और 21 छक्के निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed