फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 DC vs RCB Preview Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore 27th Match Virat Kohli vs Rishabh pant

DC vs RCB: वापसी करने उतरेगी आरसीबी की टीम, दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला आज, विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद

Sat, 16 Apr 2022 01:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 16 Apr 2022 01:36 PM IST
सार

आरसीबी ने लगातार तीन जीत से अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी लेकिन चेन्नई ने पिछले मैच में उसे 23 रन से हरा दिया था। हर्षल की वापसी से आरसीबी की टीम मजबूत होगी।

विज्ञापन
IPL 2022 DC vs RCB Preview Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore 27th Match Virat Kohli vs Rishabh pant
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन में शनिवार (15 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। पिछले मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से हारने के बाद आरसीबी की टीम हर्षल पटेल की वापसी से दिल्ली के खिलाफ अपना अभियान फिर से पटरी पर लाने के लिए उतरेगी। आरसीबी ने लगातार तीन जीत से अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी लेकिन चेन्नई ने पिछले मैच में उसे 23 रन से हरा दिया था।
विज्ञापन


हर्षल की वापसी से मजबूत होगी आरसीबी
टीम को पिछले मैच में हर्षल की कमी खली थी क्योंकि कप्तान फाफ डुप्लेसिस के पास शिवम दुबे और रोबिन उथप्पा को रोकने के लिए विकल्प नहीं थे। अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी और डेथ ओवरों के कौशल के लिए मशहूर हर्षल आरसीबी की टीम के अहम अंग हैं और डुप्लेसिस ने स्वीकार किया कि टीम को उनकी कमी खली। हर्षल अपनी चचेरी बहन की मौत के कारण बायो बबल से बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन

IPL 2022 DC vs RCB Preview Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore 27th Match Virat Kohli vs Rishabh pant
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
डुप्लेसिस ने चेन्नई के खिलाफ मैच के बाद कहा, ‘आप समझ रहे होंगे कि हर्षल का क्या महत्व है और वह क्या कर सकता है। हमें उसकी कमी खली। हमें अपनी गेंदबाजी में जो विविधता चाहिए थी उसका अभाव था। उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम से जुड़ेगा।’ गुजरात के इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल 2021 में 32 विकेट लिए थे तथा अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी से वह टी20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक के रूप में उभरे हैं। इस साल हर्षल ने चार मैचों में 5.50 के इकोनोमी रेट से रन दिए हैं और इसके साथ उन्होंने छह विकेट भी लिए हैं। अन्य गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने रन लुटाए हैं जबकि वानिंदु हसरंगा भी पिछले मैच में रनों पर अंकुश नहीं लगा पाये थे।

कोहली के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी
बल्लेबाजी में डुप्लेसिस और युवा अनुज रावत ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है जबकि दिनेश कार्तिक ‘फिनिशर’ की अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं। शाहबाज अहमद और सुयश प्रभुदेसाई ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है। पूर्व कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन में हालांकि निरंतरता नहीं है। कोहली से इस मैच में सबको बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

IPL 2022 DC vs RCB Preview Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore 27th Match Virat Kohli vs Rishabh pant
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली को फिर पृथ्वी से बड़ी पारी की उम्मीद 
दूसरी तरफ दिल्ली पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 44 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगा। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लगातार दो अर्धशतक जमाने के बाद शानदार फॉर्म में हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर ने भी पिछले मैच में अच्छी पारी खेली थी। 

टीम के लिए हालांकि नंबर तीन स्थान चिंता का विषय है क्योंकि अभी तक इस नंबर पर उसका कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया है। कप्तान ऋषभ पंत को भी बड़ी पारी खेलने की जरूरत है। स्पिनर कुलदीप यादव दिल्ली के शीर्ष स्पिनर के रूप में उभरे हैं जबकि तेज गेंदबाज खलील अहमद ने तीन मैचों में सात विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे के रूप में दिल्ली के पास अब भी अच्छा विकल्प है। 

इसके अलावा टीम में अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और ललित यादव के रूप में अच्छे ऑलराउंडर हैं। दिल्ली को हालांकि रोवमैन पॉवेल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वानखेड़े स्टेडियम में पिछले पांच में से चार मैचों बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, इसलिए टॉस की भूमिका भी अहम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed