फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Auction Unsold 11 includes Suresh Raina, Aaron Finch, Amit Mishra and Ishant Sharma

IPL Auction 2022: सुरेश रैना सहित इन 11 दिग्गजों को नहीं मिला खरीदार, 2021 टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान भी नहीं बिके

Mon, 14 Feb 2022 12:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 12:09 PM IST
सार

सुरेश रैना के अलावा शाकिब अल हसन, इयोन मॉर्गन, स्टीव स्मिथ और एरोन फिंच जैसे खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला है। फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2021 टी-20 विश्व कप जीता था, लेकिन उन्हें भी किसी टीम ने नहीं खरीदा।

विज्ञापन
IPL 2022 Auction Unsold 11 includes Suresh Raina, Aaron Finch, Amit Mishra and Ishant Sharma
सुरेश रैना, एरोन फिंच और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ी नीलाम हुए। इनमें 67 विदेशी और 137 भारतीय खिलाड़ी शामिल थे। 23 साल के किशन इस नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा। वहीं अंडर-19 विश्व कप के स्टार डेवाल्ड ब्रेविस को भी तीन करोड़ की रकम मिली, लेकिन कई दिग्गज खिलाड़ियों को इस नीलामी में खरीदार नहीं मिला। इसमें मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना और 2021 टी-20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच भी शामिल थे। 
विज्ञापन


इस नीलामी में कुल 600 खिलाड़ी शामिल हुए थे, जबकि सभी टीमें कुल मिलाकर 217 खिलाड़ियों को ही खरीद सकती थीं। ऐसे में 383 खिलाड़ियों का न बिकना तय था। नीलामी में सिर्फ 204 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी और 396 खिलाड़ी नहीं बिके। इसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच का न बिकना चौकाने वाला था। फिंच ने तीन महीने पहले अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को टी-20 विश्व कप जिताया था। 
विज्ञापन


मेगा ऑक्शन में नहीं बिके ये दिग्गज खिलाड़ी

अरोन फिंच- 2021 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान रहे हैं। टी-20 में 153 रन की पारी खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का यह विस्फोटक बल्लेबाज आईपीएल में भी कई बेहतरीन पारियां खेल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहमनुल्लाह गुरबाज- अफगानिस्तान का यह विस्फोटक बल्लेबाज लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। 
रैश रैना- मिस्टर आईपीएल कहे जाते थे। सबसे पहले आईपीएल में पांच हजार रन पूरे किए। कई सीजन तक लगातार 400 से ज्यादा रन बनाए। टी-20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज। 
स्टीव स्मिथ- मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक। आईपीएल में राजस्थान टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में शामिल हैं।
सौरभ तिवारी- बड़े हिट के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन में मुंबई के लिए लगातार उपयोगी पारियां खेली थीं।
शाकिब अल हसन- टी-20 के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक। दुनियाभर में टी-20 लीग खेलते हैं और छाए रहते हैं।
पीयूष चावला- आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक। भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य। कई आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी।
ईशांत शर्मा- भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकार्ड अपने नाम किए। कई ऐतिहासिक मैच जिताए। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के हीरो।
धवल कुलकर्णी- अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज। आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। भारत के लिए भी कई मैच खेले और अहम विकेट भी निकाले।
अमित मिश्रा- आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल। अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से कमाल करते हैं।
उमेश यादव- भारत की मौजूदा टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। टीम इंडिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक। भारतीय पिचों में भी विकेट निकालने में माहिर।

बेन मैकडरमोट- बीबीएल-11 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज। विकेटकीपर होने के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी भी करते हैं। पिछले कई महीनों से शानदार फॉर्म में हैं। 

इन सभी खिलाड़ियों को मिला दिया जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक मजबूत टीम बन सकती है, लेकिन मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। खास बात यह है कि इस सूची में अधिकतर उम्रदराज खिलाड़ी शामिल हैं और इस मेगा ऑक्शन में सभी टीमें लंबे समय के लिए अपनी स्थायी टीम बनाना चाहती थीं। इस वजह से भी अमित मिश्रा और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों को किसी टीम ने नहीं खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed