फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: फाइनल से पहले पोलार्ड ने खोले राज, बताया कैसा है पांड्या बंधुओं से रिश्ता

Sun, 08 Nov 2020 04:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 08 Nov 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Kieron Pollard says Off field relations with Pandya brothers transcends into cricket field
क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला

मुंबई इंडियंस के आक्रामक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने कहा कि पांड्या बंधुओं (हार्दिक और क्रुणाल) के साथ उनका रिश्ता सांस्कृतिक सीमाओं से परे है और विस्फोटक बल्लेबाजी उन कई समानताओं में से एक है जो वे आपस में साझा करते हैं। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस छठी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा।

IPL 2020: Kieron Pollard says Off field relations with Pandya brothers transcends into cricket field

इस अभियान में इन तीनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, ‘जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं कि हमारे पास हार्दिक पांड्या हैं और फिर एक उससे भी समझदार पांड्या (क्रुणाल) हैं। हमारा मैदान से बाहर जो रिश्ता है वह हम क्रिकेट के मैदान में लेकर जाते हैं।’

IPL 2020: Kieron Pollard says Off field relations with Pandya brothers transcends into cricket field
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या - फोटो : mumbai indians

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, 'दूसरों की मदद करने के मामले में हम उसी तरह भावनाओं को साझा करते है, जैसे हम हैं।' पोलार्ड के अनुसार आत्मविश्वास और खुद का समर्थन करने के मामले में वह और हार्दिक एक समान हैं। दोनों बड़े शॉट खास कर छक्के लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Kieron Pollard says Off field relations with Pandya brothers transcends into cricket field
क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर

मुंबई इंडियंस के उपकप्तान कहा, ‘वे (पांड्या बंधु) खुले दिमाग के हैं और अपनी बात को रखने के लिए जाने जाते हैं। हार्दिक जिस तरह से अपना समर्थन करते हैं और जैसा आत्मविश्वास दिखाते हैं वह मुझ से काफी मिलता-जुलता है।’ पोलार्ड ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तब 259 रन बनाए है जबकि हार्दिक ने 278 रन बनाए है जिसमें 25 छक्के शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed