{"_id":"607977148ebc3eda731baa2d","slug":"ipl-2021-rajasthan-royals-suffer-big-blow-ben-stokes-injury-serious-will-return-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुकसान: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स की चोट गंभीर, स्वदेश लौटेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नुकसान: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स की चोट गंभीर, स्वदेश लौटेंगे
Fri, 16 Apr 2021 05:07 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 16 Apr 2021 05:07 PM IST
सार
- बेन स्टोक्स की उंगली में फ्रैक्चर
- पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान हुए थे चोटिल
- 12 हफ्ते तक रहेंगे क्रिकेट से दूर
- इंग्लैंड लौटकर कराएंगे सर्जरी
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल 2021 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं और अब वह स्वदेश वापस लौटेंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को उनके चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि स्टोक्स की चोट गंभीर है और इस वजह से उन्हें 12 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहने होगा। स्टोक्स के बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर है और अब लीड्स में उनकी सर्जरी होगी।
विज्ञापन
स्टोक्स हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे और इसके बाद आईपीएल में भी उन्हें खेलना था। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मुकाबले में फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। मैच के दौरान क्रिस गेल का कैच पकड़ते वक्त उनकी उंगली चोटिल हो गई थी। हालांकि बावजूद इसके वह मैच में बने रहे थे और बल्लेबाजी करने उतरे और पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए। बाद में उन्हें अपनी चोट का अहसास हुआ जिसके बाद उनकी उंगली का सिटी स्कैन और एक्स-रे हुआ और उनकी चोट की गंभीरता का पता चला।
विज्ञापन
Speedy recovery, @BenStokes38 🙏
— England Cricket (@englandcricket) April 16, 2021
विज्ञापन
बता दें कि स्टोक्स पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड क्रिकेट के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, यही कारण है कि उन्हें इसी हफ्ते दूसरे साल विजडन का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।