फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Rajasthan Royals bought chris morris for 16.25 crore, check Complete squad with 24 players

राजस्थान ने नीलामी में खरीदा IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी, अब ऐसी है 24 सदस्यीय टीम

Fri, 19 Feb 2021 02:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Feb 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Rajasthan Royals bought chris morris for 16.25 crore, check Complete squad with 24 players
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@rajasthanroyals

राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए आईपीएल का 13वें सीजन बेहद निराशाजनक रहा। स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही। आईपीएल 2020 में राजस्थान की टीम 14 में से सिर्फ छह मुकाबले ही जीत पाई। इसके बाद इस फ्रैंचाइजी ने नीलामी में जाने से पहले बड़ा फैसला किया और स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटाने के साथ टीम से भी रिलीज कर दिया और संजू सैमसन को टीम की कमान सौंपी। इसके अलावा भी टीम ने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया और नीलामी में 37.85 करोड़ की रकम के साथ उतरी। ऐसे में नीलामी के बाद आइए जानते हैं रॉयल्स की पूरी टीम के बारे में।

विज्ञापन

रॉयल्स ने खरीदा आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी

राजस्थान की टीम ने एक बार फिर से कई खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया। इसके अलावा रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर पैसों की बरसात करते हुए उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। इस फ्रैंचाइजी अपनी तेज गेंदबाजी और ऑलराउंडरों की सूची में बढ़ोतरी की और आठ विदेशी खिलाड़ियों के साथ 24 सदस्यीय दल तैयार की। बावजूद इसके राजस्थान की पर्स में 13.65 करोड़ की रकम बची रह गई।

  • क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़)
  • शिवम दुबे (4.4 करोड़) 
  • चेतन सकारिया (1.2 करोड़)
  • मुस्तफिजुर रहमान (1 करोड़)
  • लियाम लिविंगस्टोन (75 लाख) 
  • आकाश सिंह (20 लाख) 
  • केसी करियप्पा (20 लाख)
  • कुलदीप यादव (20 लाख)
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी स्क्वॉड

  • बल्लेबाज: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, डेविड मिलर, रियान पराग, लियाम लिविंगस्टोन
  • ऑलराउंडर्स: राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस 
  • स्पिनर: श्रेयस गोपाल, मयंक मार्कंडे, केसी करियप्पा
  • तेज गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, एंड्रयू टॉय, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, आकाश सिंह, कुलदीप यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed