फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPl 2021: punjab kings chris gayle will make a record completing 5000 runs in the ipl history 

IPL 2021: क्रिस गेल मचाएंगे धूम, 5000 रन पूरे करने से बस कुछ रन दूर, बन जाएंगे तीसरे विदेशी क्रिकेटर 

Wed, 15 Sep 2021 10:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Sep 2021 10:15 PM IST
सार

क्रिस गेल जब दूसरे चरण में मैदान पर उतरेंगे तो उनका लक्ष्य इस रिकॉर्ड को हासिल करने का होगा। वह आईपीएल में 5000 रन बनाने से महज कुछ ही रन दूर हैं। ऐसा करते ही वह यह कमाल करने वाले तीसरे विदेशी क्रिकेटर बन जाएंगे।
 

विज्ञापन
IPl 2021: punjab kings chris gayle will make a record completing 5000 runs in the ipl history 
आईपीएल 2021 क्रिस गेल के रिकॉर्ड - फोटो : PTI

विस्तार

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फिर से आईपीएल में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से हो जाएगा। गेल आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं। दूसरे चरण में जब गेल मैदान पर उतरेंगे तो उनका लक्ष्य इस रिकॉर्ड को हासिल करने का होगा। वह आईपीएल में 5000 रन बनाने से महज 50 रन दूर हैं। 

विज्ञापन


गेल आईपीएल में 5000 रन बनाने से सिर्फ 50 रन दूर
50 रन बनाते ही वह आईपीएल के इतिहास में 5000 रन बनाने वाले तीसरे विदेशी क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर) ऐसा कर चुके हैं। डीविलियर्स के नाम अब तक आईपीएल में 5056 रन दर्ज हैं जबकि वार्नर 5447 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन


गेल आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
बता दें कि गेल ने अभी तक आईपीएल के 140 मैचों के 139 पारियों में 4950 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 175* (साल 2013, पुणे वॉरियर्स के खिलाफ) रहा है। गेल ने आईपीएल में अब तक छह शतक और 31 अर्धशतक लगा चुके हैं। आईपीएल में गेल ने अब तक 404 चौके और 357 छक्के लगा चुके हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, दूसरे व तीसरे नंबर पर एबी डीबिलियर्स (245) और रोहित शर्मा (224) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में खामोश रहा था गेल का बल्ला
आईपीएल के पहले चरण में गेल ने आठ मैचों में केवल 178 रन ही बनाए हैं। उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। पहले चरण में उनका सर्वाधिक स्कोर 46 था। अंकतालिका में केएल राहुल की अगुवाई टीम छह अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर काबिज है। पंजाब किंग्स को पहले चरण के आठ मैचों में तीन में जीत मिली जबकि पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 

पंजाब का पहला मुकाबला राजस्थान से
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। 


आईपीएल में 5000 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
 
नाम मैच पारी रन टीम देश
विराट कोहली 199 191  6076 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भारत
शिखर धवन   184 183 5577 दिल्ली कैपिटल्स भारत
सुरेश रैना 200 195 5491 चेन्नई सुपरकिग्स भारत 
रोहित शर्मा 207 202 5480 मुंबई इंडियंस भारत
डेविड वार्नर 148 148 5447 सनराइजर्स हैदराबाद ऑस्ट्रेलिया 
एबी डीबिलियर्स 176 162 5066 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दक्षिण अफ्रीका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed