फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Chennai boy Varun Chakravarthy pose biggest threat for Chennai Super Kings during CSK vs KKR match

IPL 2021: सीएसके को वरुण चक्रवर्ती से खतरा, कल केकेआर से भिड़ेंगे धोनी के धुरंधर

Sat, 25 Sep 2021 01:28 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 25 Sep 2021 01:28 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल  के दूसरे चरण में दोनों टीमें ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 2-2 मुकाबले जीते हैं। कल के मैच में सीएसके और केकेआर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगे। 

विज्ञापन
IPL 2021 Chennai boy Varun Chakravarthy pose biggest threat for Chennai Super Kings during CSK vs KKR match
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 38वां मैच 26 सितंबर (रविवार) को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में केकेआर के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती सीएसके के लिए मुसीबत बन सकते हैं। उनकी अतिरिक्त उछाल और अप्रत्याशित कोण वाली गेंदें एमएस धोनी के बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए काफी हैं। दोनों टीमों के दरम्यान यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा। 

विज्ञापन

दोनों टीमें जीत चुकी हैं लगातार 2-2 मैच

आईपीएल का दूसरा चरण शुरू होने के बाद से दोनों टीमों बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले में सीएसके और केकेआर की टीमें अपनी जीत का सिलसिला बनाए रखना चाहेंगी। दोनों ही टीमें आईपीएल के दूसरे चरण में लगातार 2-2 मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में तीसरे मैच में दोनों टीमें अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करने के लिए एक दूसरे को जोरदार टक्कर देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण ने पिछले सीजन में सीएसके को किया था परेशान

वरुण चक्रवर्ती ने 2020 आईपीएल के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में चेन्नई के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी के जरिए काफी परेशान किया था। अब वरुण एक बार फिर रुतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस, अंबाती रायुडू और एमएस धोनी से कठिन सवाल पूछना चाहेंगे। ऐसी पिचों पर जहां गेंद पड़ने के बाद उम्मीद से भी धीमी आती है। 7 अक्टूबर 2020 को चेन्नई के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए मैच में वरुण ने 4 ओवर में 28 रन देकर एक विके लिया था। वहीं, 29 अक्तूबर 2020 को दुबई में खेले गए मैच में वरुण ने कंजूसी दिखाते हुए चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट झटके थे।  

विज्ञापन

मुंबई-आरसीबी को को हरा चुकी हैं दोनों टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की खास बात यह है कि दोनों ही टीमें मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हरा चुकी हैं। एमएस धोनी की सीएसके ने मुंबई को 20 रनों से हराया था जबकि आरसीबी को सात विकेट से मात दी। जबकि, केकेआर ने आरसीबी को 9 विकेट से और मुंबई को सात विकेट से हराया। 

अंकतालिका में चेन्नई शीर्ष पर

मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंकतालिका मैं पहले स्थान पर है। सीएसके ने आईपीएल 2021 में 9 मैच खेले जिनमें सात जीते और 2 हारे हैं। इस तरह उसके 14 अंक है्ं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चौथे स्थान पर है। केकेआर ने 9 मैच खेले जिनमें 4 जीते और 5 हारे हैं। 

दोनों टीमें:

चेन्नई सुपर किंग्स

एमएस धोनी (कप्तान) रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, कर्ण शर्मा, जोश हेजलवुड, जेसन बेहरेनडोर्फ , कृष्णप्पा गौतम, मिशेल सेंटनर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, हरि निशांत, एन जगदीसन, चेतेश्वर पुजारा, केएम आसिफ, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स

इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम दुबे, टिम साउदी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन, टिम साइफर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed