फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 BCCI wrote a letter to all IPL franchises requests to manage workload of T20 World Cup bound players rest for few matches

IPL 2021: बीसीसीआई का आईपीएल फ्रेंचाइजी से अनुरोध, कहा- विश्व कप टीम में शामिल खिलाड़ियों को कुछ मैचों में दिया जाए आराम

Fri, 24 Sep 2021 01:22 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 24 Sep 2021 01:22 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी आईपीेएल फ्रेेंचाइजी को पत्र लिखा है। बीसीसीआई का कहना है कि जो भारतीय खिलाड़ी टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं और आईपीएल खेल रहे हैं उन्हें कुछ मैचों में आराम दिया जाए। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। 

विज्ञापन
IPL 2021 BCCI wrote a letter to all IPL franchises requests to manage workload of T20 World Cup bound players rest for few matches
बीसीसीआई - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

टी-20 क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत होने में एक महीने से भी कम वक्त बचा है। आईपीएल में खेले रहे खिलाड़ियों की व्यस्तता को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी को पत्र लिखा है। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी से अनुरोध करते हुए कहा, टी-20 विश्व कप को देखते हुए वर्ल्ड कप टीम में शामिल खिलाड़ियों को कुछ मैचों में आराम दिया जाए। इस सिलसिले में 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का महत्वपूर्ण मैच से बाहर होना कोई संयोग नहीं था। खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई का मुंबई इंडियंस अन्य फ्रेंचाइजी से अनुरोध था कि वह टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों की देखभाल करें।  

विज्ञापन

हम रिस्क लेना नहीं चाहते

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, रोहित शर्मा विश्व कप में टीम का अहम हिस्सा होंगे और हम उनको लेकर कोई खतरा नहीं लेना चाहते, पहले मैच में उनको रेस्ट देकर मुंबई इंडियंस ने बहुत अच्छा काम किया, हमने रोहित और मुंबई इंडियंस दोनों को ही ये कहा है कि वर्ल्ड कप को प्राथमिकता दी जाए और खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम दिया जाए। 
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को दो मैचों में दिया आराम 

बीसीसीआई द्वारा आईपीएल फ्रेंचाइजी को लिखे पत्र का असर साफ देखा जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने पहले दो मैचों में अपने धांसू ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया।. जिसके चलते टीम को दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने खुद ये कहा कि हार्दिक को टी20 वर्ल्ड कप की वजह से टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों का रखती है ख्याल 

मैच के बाद मुंबई इंडियंस के गेदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा था, हमें भारतीय टीम की जरूरतों को भी देखना है और उसी हिसाब से तालमेल बिठाया जा रहा है, यह फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों का काफी ख्याल रखती है, हम ना केवल आईपीएल जीतना चाहते हैं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्लेयर्स को फिट भी रखना चाहते हैं। उम्मीद करते हैं कि हार्दिक अगले मैच से वापसी करेंगे। बता देंं, भारत की टी-20 विश्व कप टीम में मुंबई इंडियंस के छह खिलाड़ी चुने गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed