आईपीएल के पहले ही सत्र में शेन वार्न की कप्तानी में खिताब जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स फिर कभी फाइनल में नहीं पहुंची। इस बार राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को बाहर कर संजू सैमसन को कमान सौंपी है। पिछले सीजन में संजू सैमसन ने 14 मैच में 375 रन बनाए थे। आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले राजस्थान ने अपने छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।
IPL 2021 Auction में किन खिलाड़ियों के पीछे जाएगी राजस्थान रॉयल्स, जेब में कितने पैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटेन व रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट:
- रिटेन: संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, रॉबिन उथप्पा (ट्रेडिंग नियम के साथ अब चेन्नई में)।
- रिलीज:
स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशेन थॉमस, आकाश सिंह, वरुण एरॉन, टॉम करन, अनिरुद्ध जोशी, शशांक सिंह। - बचा पैसाः 37.85 करोड़
- खिलाड़ी लेने हैं: 9
मौजूदा टीमः टॉप ऑर्डर बल्लेबाज: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत।
फिनिशर्स: रियान पराग, डेविड मिलर।
ऑलराउंडर्स: राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर।
स्पिनर: श्रेयस गोपाल, मयंक मार्कंडे।
तेज गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी।
टीम की समस्य और जरूरत
-
संजू सैमसन की कप्तानी में इस बार टीम खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। सैमसन को अपनी सूझबूझ से सारी प्लानिंग करनी पड़ेगी। कप्तान को न सिर्फ प्लेइंग इलेवन के लिए माथापच्ची करनी पड़ेगी बल्कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सामंजस्य बिठाना होगा, जिससे टीम इस सीजन में फाइनल में पहुंचने और खिताब जीतने की राह देख सके।
-
अंडर-19 वर्ल्ड कप में करीब 400 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल पिछले सीजन में केवल तीन ही मैच खेल पाए, जिसमें उन्होंने मात्र 40 रन बनाए। टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल आईपीएल 2020 में कुछ खास नहीं कर पाए थे। इस लिहाज से कप्तान सैमसन को सलामी जोड़ी पर खास ध्यान पड़ेगा। पिछले सीजन में सलामी बल्लेबाज के रूप में बेन स्टोक्स और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में जोस बटलर नजर आए थे।
-
टीम के पास एकमात्र अनुभवी बल्लेबाज के रूप में रॉबिन उथप्पा थे, लेकिन टीम ने उथप्पा को ट्रेडिंग नियम के तहत चेन्नई के साथ ट्रेड कर लिया। अब उथप्पा राजस्थान टीम का हिस्सा नहीं हैं।
-
राजस्थान के पास जोफ्रा ऑर्चर के रूप में तेज गेंदबाज हैं, जो टीम की जान हैं। पिछले सीजन में आर्चर ने 14 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे। टीम ने नीलामी से पहले अंकित राजपूत, वरुण एरॉन जैसे स्पिनर्स को रिलीज कर दिया है। ऐसे में फ्रेंचाइजी नीलामी में स्पिन गेंदबाज पर दांव खेलना चाहेगी।
नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है राजस्थान रॉयल्सः केदार जाधव, गुरकीरत मान, शिवम दूबे, नाथन कूल्टर नाइल, उमेश यादव, लुकमान मेरीवाला, चेतन सकारिया, विष्णु सोलंकी, हरभजन सिंह।
अब तक का प्रदर्शन
- 2008: चैंपियन
- 2009: छठा
- 2010: सातवां
- 2011: छठा
- 2012: सातवां
- 2013: तीसरा
- 2014: पांचवां
- 2015: चौथा
- 2018: चौथा
- 2019: सातवां
- 2020 आठवां