भारत के रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा विश्व रैंकिंग में ऑलराउंडरों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में 106 बनाए तथा मैच में आठ विकेट लिए। भारत ने यह मैच 317 रन से जीता था।
ICC Test Rankings: टॉप-5 ऑलराउंडर्स में अश्विन, ऋषभ पंत करियर के सर्वश्रेष्ठ पायदान पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑलराउंडरों की सूची में उनके 336 अंक हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर (407) अंक शीर्ष पर हैं, उनके बाद अश्विन के स्पिन जोड़ीदार रविंद्र जडेजा (403 अंक), इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (397) और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (352) का नंबर आता है।
R Ashwin is the new No.5 all-rounder in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings 💪
— ICC (@ICC) February 17, 2021
Full list: https://t.co/OMjjVx5Mgf pic.twitter.com/HWEyIRqovo
गेंदबाजों की सूची में 34 वर्षीय अश्विन 804 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बने हुए हैं जबकि जसप्रीत बुमराह 761 अंक लेकर आठवें स्थान पर हैं। बुमराह को चेन्नई टेस्ट में विश्राम दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (908 अंक) इस सूची में शीर्ष पर हैं।
🔸 Rohit Sharma breaks into top 15 batsmen
— ICC (@ICC) February 17, 2021
🔸 Rishabh Pant achieves career-best position
🔸 Gains for Bangladesh, West Indies and England players
All this and much more in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings 👇https://t.co/oTSOyRyVJt