फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021 Auction में किन खिलाड़ियों के पीछे जाएगी राजस्थान रॉयल्स, जेब में कितने पैसे?

Wed, 17 Feb 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 17 Feb 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Auctions: Rajasthan Royals Funds Remaining, What the teams need
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

आईपीएल के पहले ही सत्र में शेन वार्न की कप्तानी में खिताब जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स फिर कभी फाइनल में नहीं पहुंची। इस बार राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को बाहर कर संजू सैमसन को कमान सौंपी है। पिछले सीजन में संजू सैमसन ने 14 मैच में 375 रन बनाए थे। आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले राजस्थान ने अपने छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।



जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की मौजूदगी में राजस्थान किसी भी टीम को हराने में सक्षम है। ऐसे में नीलामी से पहले आइए हम आपको बताते हैं टीम का पूरा ब्योरा, जैसे- टीम के पर्स में कितने पैसे बचे हैं, कितने खिलाड़ियों को लेना है, विदेशी खिलाड़ियों का कितना स्लॉट है, टीम की समस्या और नीलामी में फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल कर सकती है... आदि। 

IPL 2021 Auctions: Rajasthan Royals Funds Remaining, What the teams need
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : PTI

रिटेन व रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट:

  • रिटेन: संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, रॉबिन उथप्पा (ट्रेडिंग नियम के साथ अब चेन्नई में)।
  • रिलीज: 
    स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशेन थॉमस, आकाश सिंह, वरुण एरॉन, टॉम करन, अनिरुद्ध जोशी, शशांक सिंह।
  • बचा पैसाः 37.85 करोड़
  • खिलाड़ी लेने हैं: 9
IPL 2021 Auctions: Rajasthan Royals Funds Remaining, What the teams need
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : PTI

मौजूदा टीमः टॉप ऑर्डर बल्लेबाज: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत।
फिनिशर्स: रियान पराग, डेविड मिलर।
ऑलराउंडर्स: राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर।
स्पिनर: श्रेयस गोपाल, मयंक मार्कंडे।
तेज गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 Auctions: Rajasthan Royals Funds Remaining, What the teams need
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

टीम की समस्य और जरूरत

  • संजू सैमसन की कप्तानी में इस बार टीम खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। सैमसन को अपनी सूझबूझ से सारी प्लानिंग करनी पड़ेगी। कप्तान को न सिर्फ प्लेइंग इलेवन के लिए माथापच्ची करनी पड़ेगी बल्कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सामंजस्य बिठाना होगा, जिससे टीम इस सीजन में फाइनल में पहुंचने और खिताब जीतने की राह देख सके।

  • अंडर-19 वर्ल्ड कप में करीब 400 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल पिछले सीजन में केवल तीन ही मैच खेल पाए, जिसमें उन्होंने मात्र 40 रन बनाए। टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल आईपीएल 2020 में कुछ खास नहीं कर पाए थे। इस लिहाज से कप्तान सैमसन को सलामी जोड़ी पर खास ध्यान पड़ेगा। पिछले सीजन में सलामी बल्लेबाज के रूप में बेन स्टोक्स और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में जोस बटलर नजर आए थे।

  • टीम के पास एकमात्र अनुभवी बल्लेबाज के रूप में रॉबिन उथप्पा थे, लेकिन टीम ने उथप्पा को ट्रेडिंग नियम के तहत चेन्नई के साथ ट्रेड कर लिया। अब उथप्पा राजस्थान टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

  • राजस्थान के पास जोफ्रा ऑर्चर के रूप में तेज गेंदबाज हैं, जो टीम की जान हैं। पिछले सीजन में आर्चर ने 14 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे। टीम ने नीलामी से पहले अंकित राजपूत, वरुण एरॉन जैसे स्पिनर्स को रिलीज कर दिया है। ऐसे में फ्रेंचाइजी नीलामी में स्पिन गेंदबाज पर दांव खेलना चाहेगी। 

विज्ञापन
IPL 2021 Auctions: Rajasthan Royals Funds Remaining, What the teams need
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है राजस्थान रॉयल्सः केदार जाधव, गुरकीरत मान, शिवम दूबे, नाथन कूल्टर नाइल, उमेश यादव, लुकमान मेरीवाला, चेतन सकारिया, विष्णु सोलंकी, हरभजन सिंह।

अब तक का प्रदर्शन

  • 2008: चैंपियन
  • 2009: छठा
  • 2010: सातवां
  • 2011: छठा
  • 2012: सातवां
  • 2013: तीसरा
  • 2014: पांचवां
  • 2015: चौथा
  • 2018: चौथा
  • 2019: सातवां
  • 2020 आठवां
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed