Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
NZ 1st Inning
64/4 (24.1 ov)
Tom Blundell 5(9)*
Henry Nicholls 33 (64)
Day 1 - Session 2, IND elected to bowl

15 करोड़ में बिका महज चार T20I पुराना यह खिलाड़ी, कहलाता है अगला आंद्रे रसेल

Fri, 19 Feb 2021 07:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Feb 2021 07:30 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Auction New Zealand Pacer Kyle Jamieson bags whopping amount of 15 crore to join Royal Challengers Bangalore
काइल जैमीसन - फोटो : Amar Ujala

न्यूजीलैंड के 6 फीट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज काइल जैमीसन के ऊपर पहले ही आईपीएल में पैसों की बारिश हुई है। 26 वर्षीय क्रिकेटर ने अपनी बेस प्राइस 75 लाख रखी थी। गेंद के साथ-साथ बल्ला चलाने की भी काबिलियत रखने वाले इस खिलाड़ी को 15 करोड़ में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। उन्हें लेने के लिए पंजाब की टीम ने भी पूरी ताकत लगी दी, लेकिन वे असफल रहे। जैमीसन इस बार की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। 

Trending Videos
IPL 2021 Auction New Zealand Pacer Kyle Jamieson bags whopping amount of 15 crore to join Royal Challengers Bangalore
काइल जैमीसन - फोटो : twitter@IPL

बात करें कीवी खिलाड़ी के करियर की तो उन्होंने 38 टी-20 मुकाबले खेले हैं, इसमें 20 की औसत से 54 विकेट चटकाए हैं और इसके साथ ही उन्होंने 27 की औसत से 190 रन भी बनाए हैं। लंबे कद के जैमीसन तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में लंबे-लंबे छक्के भी लगा लेते हैं। 
 

IPL 2021 Auction New Zealand Pacer Kyle Jamieson bags whopping amount of 15 crore to join Royal Challengers Bangalore
Kyle Jamieson - फोटो : सोशल मीडिया

जैमीसन का अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से अब तक चार मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने सिर्फ तीन विकेट लिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 Auction New Zealand Pacer Kyle Jamieson bags whopping amount of 15 crore to join Royal Challengers Bangalore
Kyle Jamieson - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने जैमीसन को लेकर कुछ दिन पहले कहा था कि यह खिलाड़ी आंद्रे रसेल जैसा खतरनाक ऑलराउंडर बन सकता है। गंभीर ने कहा था कि जैमीसन अभी युवा है और 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है, इसके अलावा बल्लेबाजी में भी लंबे-लंबे शॉट खेल सकता है। ऐसे में अगर उसे अच्छे से तराशा जाए तो वो बेहतरीन बन सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed