आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। चेन्नई में छोटे स्तर और हुई इस नीलामी में 298 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। लेकिन अंत में 22 विदेशी समेत कुल 57 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने खरीदा। इस दौरान 145 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च हुए। सभी फ्रैंचाइजी ने अपने आठ विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा किया। सिर्फ राजस्थान रॉयल्स (24) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (22) के खेमे में 25 खिलाड़ी पूरे नहीं हो पाए।
आईपीएल के 14वें सत्र के लिए हुई नीलामी कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसे तो कई खाली हाथ गए। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की बड़ी रकम के साथ खरीदा। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ियों, उनकी टीम और रकम पर।
2 of 9
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : PTI
स्टीव स्मिथ, उमेश यादव दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे
टॉम करन (5.25 करोड़), स्टीव स्मिथ (2.2 करोड़), सैम बिलिंग्स (2 करोड़), उमेश यादव (1 करोड़), रिपाल पटेल (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), लुकमान मेरला (20 लाख) , एम सिद्धार्थ (20 लाख)
3 of 9
कोलकाता नाइटराइडर्स
- फोटो : PTI
KKR ने भज्जी-शाकिब समेत आठ खिलाड़ी खरीदे
शाकिब अल हसन (3.2 करोड़), हरभजन सिंह (2 करोड़), बेन कटिंग (75 लाख), करुण नायर (50 लाख), पवन नेगी (50 लाख), शेल्डन जैक्सन (20 लाख), वेंकटेश अय्यर (20 लाख) वैभव अरोड़ा (20 लाख)
4 of 9
मुंबई इंडियंस
- फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बड़ा नाम नहीं
नाथन कोल्टर नाइल (5 करोड़), एडम मिल्ने (3.2 करोड़), पीयूष चावला (2.4 करोड़), जेम्स नीशाम (50 लाख), युधिवीर चरक (20 लाख), मार्को तानसेन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख)
5 of 9
किंग्स इलेवन पंजाब का नाम बदलकर पंजाब किंग्स हुआ
- फोटो : social media
पंजाब किंग्स ने सर्वाधिक 9 खिलाड़ी खरीदे
झाय रिचर्डसन (14 करोड़), रिले मेरेडिथ (8 करोड़), शाहरुख खान (5.25 करोड़), मोजेस हेनरिक्स (4.2 करोड़), डेविड मलान (1.5 करोड़), फैबियन एलन (75 लाख), जलज सक्सेना (30 लाख) , सौरभ कुमार (20 लाख), उत्कर्ष सिंह (20 लाख)