फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021: नीलामी में चुने गए 57 खिलाड़ी, जानें किसने, किसे और कितने में खरीदा?

Fri, 19 Feb 2021 07:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Feb 2021 07:31 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: Know the list of all 57 sold players sold to different franchise
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL

आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। चेन्नई में छोटे स्तर और हुई इस नीलामी में 298 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। लेकिन अंत में 22 विदेशी समेत कुल 57 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने खरीदा। इस दौरान 145 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च हुए। सभी फ्रैंचाइजी ने अपने आठ विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा किया। सिर्फ राजस्थान रॉयल्स (24) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (22) के खेमे में 25 खिलाड़ी पूरे नहीं हो पाए।



आईपीएल के 14वें सत्र के लिए हुई नीलामी कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसे तो कई खाली हाथ गए। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की बड़ी रकम के साथ खरीदा। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ियों, उनकी टीम और रकम पर।

IPL 2021 Auction: Know the list of all 57 sold players sold to different franchise
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI

स्टीव स्मिथ, उमेश यादव दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे
टॉम करन (5.25 करोड़), स्टीव स्मिथ (2.2 करोड़), सैम बिलिंग्स (2 करोड़), उमेश यादव (1 करोड़), रिपाल पटेल (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), लुकमान मेरला (20 लाख) , एम सिद्धार्थ (20 लाख)

IPL 2021 Auction: Know the list of all 57 sold players sold to different franchise
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : PTI

KKR ने भज्जी-शाकिब समेत आठ खिलाड़ी खरीदे
शाकिब अल हसन (3.2 करोड़), हरभजन सिंह (2 करोड़), बेन कटिंग (75 लाख), करुण नायर (50 लाख), पवन नेगी (50 लाख), शेल्डन जैक्सन (20 लाख), वेंकटेश अय्यर (20 लाख) वैभव अरोड़ा (20 लाख)

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: Know the list of all 57 sold players sold to different franchise
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बड़ा नाम नहीं
नाथन कोल्टर नाइल (5 करोड़), एडम मिल्ने (3.2 करोड़), पीयूष चावला (2.4 करोड़), जेम्स नीशाम (50 लाख), युधिवीर चरक (20 लाख), मार्को तानसेन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख)

विज्ञापन
IPL 2021 Auction: Know the list of all 57 sold players sold to different franchise
किंग्स इलेवन पंजाब का नाम बदलकर पंजाब किंग्स हुआ - फोटो : social media

पंजाब किंग्स ने सर्वाधिक 9 खिलाड़ी खरीदे
झाय रिचर्डसन (14 करोड़), रिले मेरेडिथ (8 करोड़), शाहरुख खान (5.25 करोड़), मोजेस हेनरिक्स (4.2 करोड़), डेविड मलान (1.5 करोड़), फैबियन एलन (75 लाख), जलज सक्सेना (30 लाख) , सौरभ कुमार (20 लाख), उत्कर्ष सिंह (20 लाख)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed