फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021: सचिन के बेटे अर्जुन को मुंबई ने खरीदा तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई

Fri, 19 Feb 2021 07:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Feb 2021 07:31 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: Arjun Tendulkar son of Sachin tendulkar sold to Mumbai Indians for his base price of 20 lakhs
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : twitter@ESPNcricinfo

दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। अर्जुन का नाम सुनते ही टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान ने हाथ ऊपर किया, जिसके बाद नीलामी सभा में थोड़ी देर के लिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। नीलामी कर्मी भी खुद की हंसी नहीं रोक पाए।

IPL 2021 Auction: Arjun Tendulkar son of Sachin tendulkar sold to Mumbai Indians for his base price of 20 lakhs
अर्जुन तेंदुलकर

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर ने पहली बार आईपीएल के लिए अपना नामांकन करवाया था। हालांकि हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी काफी रन लुटाए थे। लेकिन नीलामी के आखिरी दौर में मुंबई की टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। बात करें अर्जुन तेंदुलकर को तो 21 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक सिर्फ दो टी-20 मुकाबले खेले हैं और इसमें दो विकेट लिए हैं।
 

IPL 2021 Auction: Arjun Tendulkar son of Sachin tendulkar sold to Mumbai Indians for his base price of 20 lakhs
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर

उधर नीलामी खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर शेयर की गई थी। इसमें कैप्शन में लिखा, 'उनके खून में क्रिकेट। नेट में तराशा गया। अब 22 गज में तूफान लाने के लिए तैयार।'

 
 बता दें कि अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे। सचिन ने 2008 से 2013 तक 78 मुकाबले खेले थे और 2334 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: Arjun Tendulkar son of Sachin tendulkar sold to Mumbai Indians for his base price of 20 lakhs
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर
सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स
अर्जुन तेंदुलकर के मुंबई द्वारा चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी खूब मीम्स बन रहे हैं। कुछ लोग जहां खुश हैं तो कुछ नाराजगी भी जता रहे हैं।
 
 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed