फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2021 auction: A Rajinikanth fan Shahrukh khan who was not nervous during auction

रजनीकांत का दीवाना है क्रिकेट का शाहरुख, पहले दौर में नहीं बिकने के बाद हो गया था निराश

Fri, 19 Feb 2021 07:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 19 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
ipl 2021 auction: A Rajinikanth fan Shahrukh khan who was not nervous during auction
शाहरुख खान - फोटो : ट्विटर

आईपीएल 2021 की नीलामी में 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले शाहरुख खान बॉलीवुड अभिनेता रजनीकांत के जबरा फैन हैं। उन्होंने बताया कि वो बचपन से ही क्रिकेट और सिनेमा के दीवाने हैं। तमिलनाडु के इस 25 वर्षीय ऑलराउंडर ने बताया कि वह नीलामी से पहले काफी चिंचित थे। पहले दौर में नहीं बिकने के बाद वह निराश भी हो गए थे। 

विज्ञापन


पहले दौर में नहीं बिकने के बाद मैं निराश था- शाहरुख
शाहरुख ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'जब नीलामी में मेरा नाम आया तो मैं काफी नर्वस था। मैं खुशी से फूले नहीं समा रहा था। बस में मेरे साथी, खासकर कप्तान दिनेश कार्तिक बहुत खुश थे।' उन्होंने आगे कहा, 'पहले दौर में नहीं बिकने के बाद मैं निराश था। इसके बाद मैं डिनर करने चला गया जब मेरे पिता ने बताया कि मेरा नाम फिर आया है। इसके बाद मेरे साथियों ने बताया कि सीएसके ने मुझे खरीदा है। फिर बाद में पता चला कि मुझे पंजाब ने खरीदा है।'
विज्ञापन


20 लाख था बेस प्राइस
इसके बाद उन्होंने (शाहरुख) कहा कि इस टीम में होना, जिसमें 'थाला' एमएस धोनी है, यह सपना ही हो सकता है। मुझे इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।' बता दें कि शाहरुख को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय हजारे ट्रॉफी पर नजरें
शाहरुख ने कहा कि आईपीएल करार की चकाचौंध में उनका फोकस नहीं हटा है और उनकी नजरें शनिवार से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी पर है। उन्होंने कहा, 'मैं आईपीएल के बारे में अभी नहीं सोचना चाहता क्योंकि उसमें दो महीने का समय है। मेरा फोकस विजय हजारे ट्रॉफी पर है।'


रातोंरात नहीं मिली कामयाबी
25 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, 'मैं टेनिस गेंद से स्कूल में क्रिकेट खेलता था। मैने डॉन बॉस्को और सेंट बेडे से स्कूल की पढाई की। शाहरुख ने कहा कि उन्हें भी कामयाबी रातोंरात नहीं मिली बल्कि चेन्नई के वेलाचेरी इलाके में रहने वाले रजनीकांत के इस फैन ने इसके लिए काफी मेहनत की है और इसका फल उन्हें आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ 5.25 करोड़ रुपये के करार के रूप में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed