फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 बिंदुओं से समझिए क्यों अहम है आज होने वाली IPL की बैठक?

Sun, 02 Aug 2020 02:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 02 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Govt approval, schedule, sponsors: All 10 points to be discussed in IPL GC on Sunday
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज यानी रविवार को होगी। आज होने वाली बैठक में आईपीएल 2020 को लेकर सारी चीजें साफ हो जाएंगी। आज होने वाली बैठक में संयुक्त अरब अमीरात में टी-20 लीग की मेजबानी के लिए जरूरी सरकारी मंजूरी की स्थिति के बारे में अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए फूलप्रूफ मानक परिचालन प्रक्रिया पर चर्चा और चीनी प्रायोजकों के संबंध में बात की जाएगी। इस लिहाज से आज यानी रविवार का दिन अहम है। ऐसे में इन 10 बिंदुओं से समझिए क्यों अहम है आज होने वाली IPL की बैठक?

 

IPL 2020: Govt approval, schedule, sponsors: All 10 points to be discussed in IPL GC on Sunday
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
  • पिछली तीन बैठकों के मिनट को स्वीकृति
  • सरकार की मंजूरी का इंतजार

हालांकि, यूएई सरकार से अधिकारिक स्वीकृति का भी इंतजार है जो एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा हासिल की जाएगी।

  • टूर्नामेंट का कार्यक्रम 

टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर या तो 51 दिन का होगा या फिर 53 दिन का, अगर फाइनल को 10 नवंबर को कराया जाता है, जिससे प्रसारकों को दिवाली के हफ्ते का फायदा मिल जाएगा।

IPL 2020: Govt approval, schedule, sponsors: All 10 points to be discussed in IPL GC on Sunday
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
  • चीनी प्रायोजक के संबंध में फैसला

वीवो टाइटल प्रायोजक है जबकि पेटीएम, ड्रीम 11, बाईजूस और स्विगी में चीनी निवेश है। भारत और चीन के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी। पूरी संभावना है कि वीवो अपना मौजूदा अनुबंध पूरा करेगा जिससे बीसीसीआई को एक साल में 440 करोड़ रूपये मिलते हैं और अंतिम समय में नया प्रायोजक ढूंढना मुश्किल होगा।

  • एसओपी

इसके लिए 240 पेज का दस्तावेज तैयार किया जा चुका है जो फ्रेंचाइजी को दिया जाएगा। इसमें कोविड-19 परीक्षण से लेकर जैव सुरक्षित माहौल बनाने के बारे में सुरक्षा संबंधित उपाय शामिल हैं। इसमें टीम की संख्या को लेकर भी निर्देश होंगे जिनके 40 तक सीमित होने की संभावना है। बीसीसीआई की एसओपी को फ्रेंचाइजी द्वारा अपग्रेड किया जा सकता है, लेकिन वे इसे कम नहीं कर सकते। पता चला है कि बीसीसीआई परिवारों को ले जाने के संबंध में फैसला फ्रेंचाइजी पर छोड़ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Govt approval, schedule, sponsors: All 10 points to be discussed in IPL GC on Sunday
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
  • आईपीएल जीसी के सदस्यों को यात्रा करने का मौका मिलेगा या नहीं

सामान्य रूप से वे यात्रा करते हैं लेकिन जब स्वास्थ्य संबंधित संकट छाया हुआ है तो सदस्यों को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी या नहीं। अधिकारी ने कहा, 'आईपीएल जीसी में कुछ सीनियर नागरिक भी हैं और यात्रा में जोखिम होगा या नहीं, इस पर काफी विचार की जरूरत होगी।'

  • खिलाड़ी की जगह किसी अन्य को शामिल करना 

अगर मूल टीम में खिलाड़ी यात्रा नहीं कर पाता है तो उसकी जगह खिलाड़ी को कैसे शामिल किया जाएगा। जैसे दक्षिण अफ्रीका की सीमा इस समय बंद है और क्विंटन डि कॉक, कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए अहम हैं।

विज्ञापन
IPL 2020: Govt approval, schedule, sponsors: All 10 points to be discussed in IPL GC on Sunday
बीसीसीआई
  • बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) की गतिविधियां

अधिकारी ने कहा, 'संभावना है कि बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की एसीयू टीम को रखकर उनकी सेवाएं ले सकता है और उन्हें उनकी सेवाओं का भुगतान करेगा।'

  • बीसीसीआई की अपनी चिकित्सा इकाई को यूएई लेकर जाएगा या फिर वहीं पर चिकित्सकों की टीम तैयार करेगा
  • उन विशेषज्ञों के साथ बैठक, जिन्होंने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट का जैव सुरक्षित माहौल तैयार किया

इंग्लैंड ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ जैव सुरक्षित माहौल में श्रृंखला खत्म की है और अभी आयरलैंड से खेल रहा है जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला खेली जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed