{"_id":"5f8ffa2a8ebc3e9ba75c9d92","slug":"ipl-2020-dwayne-bravo-ruled-out-of-ipl-with-groin-injury-says-csk-ceo-viswanathan","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बुरी खबर, ड्वेन ब्रावो पूरे टूर्नामेंट से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बुरी खबर, ड्वेन ब्रावो पूरे टूर्नामेंट से बाहर
Wed, 21 Oct 2020 02:38 PM IST
अनवर अंसारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के चलते आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई के लिए यह एक झटके से कम नहीं है, क्योंकि वह ब्रावो के जरिए प्लेऑफ की बुझ रही लौ को कायम रख सकती थी।
विज्ञापन
चोट के चलते सालों से टीम की जान रहे 37 वर्षीय ब्रावो 17 अक्तूबर को शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अंतिम ओवर नहीं डाल पाए थे। इसके बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रविंद्र जडेजा से आखिरी ओवर करवाना पड़ा। जड़ेजा को इस ओवर में तीन छक्के लगे और चेन्नई यह मैच हार गई।
विज्ञापन
सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया, ड्वेन ब्रावो को ग्रोइन की चोट के कारण आईपीएल से बाहर रखा गया है। इस आईपीएल में ब्रावो ने छह मैच खेले और दो पारियों में केवल सात रन बनाए। हालांकि, उन्होंने 8.57 की इकॉनमी रेट के साथ इतने ही मैचों में छह विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
10 मैचों में से सात हार के बाद चेन्नई का प्लेऑफ तक पहुंचने का अभियान पहले ही पटरी से उतर चुका है। टीम वर्तमान में लीग तालिका में सबसे नीचे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही वरिष्ठ खिलाड़ियों सुरेश रैना और हरभजन सिंह की अनुपस्थिति से प्रभावित थी, दोनों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस आईपीएल में भाग नहीं लिया। कप्तान धोनी और केदार जाधव जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म ने भी टीम का बेड़ा गर्क किया है।
फ्लेमिंग ने पहले ही जताई थी आशंका
बता दें कि अभी हाल ही में मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ब्रावो के कुछ हफ्तों के लिए बाहर होने की आशंका जताई थी। स्टीफन ने कहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स के डेथ ओवरों की गेंदबाजी के विशेषज्ञ ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के कारण ‘कुछ दिनों या कुछ हफ्तों’ के लिए इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो सकते हैं।
फ्लेमिंग ने कहा था कि ऐसा लगता है कि उसकी (ब्रावो की) दायीं ग्रोइन में चोट है, बेशक यह इतनी गंभीर है कि वह दोबारा गेंदबाजी के लिए मैदान पर नहीं आ पाया, वह निराश है कि वह अंतिम ओवर नहीं फेंक पाया। यही वजह रही जिसके चलते ड्वेन ब्रावो को अब पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर जाना पड़ा है।